किसी भी क्राइम को करने के बाद एक क्रिमिनल का आखिरी ठिकाना जेल ही होता है। अपराधियों को अपने किए की सजा के लिए जेल में रखा जाता है ताकि वो दोबारा कोई गलत काम ना कर पाए। जेल में कैदियों को इसलिए भी रखा जाता है, ताकि वो अपनी लाइफ की वेल्यू को समझ सके। इसी के साथ समाज को भी कोई नुकसान ना पहुंचा सके।

ऐसा माना जाता है कि आम जिंदगी से निकलकर जेल में रहने के दौरान कैदियों को अपनी गलती का एहसास होता है और जेल में रहकर उनमें सुधार आ सकता है। मगर असलियत इसके बिल्कुल उलट है, क्योंकि कैदियों में जेल के अंदर सुधार होने की बजाय वो पहले भी ज्यादा क्रूर होता है। जिस वजह से दुनियाभर की जेलों में अपराध सबसे ज्यादा देखा जाता है।

आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी जेल के बारे में बताने जा रहे है जिसे जेल की जगह अगर जहन्नुम कहा जाए तो सही होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि जेल को जहन्नुम क्यों कहा जाए, तो आपको बता दे कि इस जेल को इस नाम से पुकारने की काफी सारी वजह है। इस जेल का नाम अनीसियो जोबिम जेल परिसर है जो ब्राजील में मौजूद है।

दरअसल, ब्राजील की अनीसियो जोबिम जेल परिसर को ऐसे कैदखाने के तौर पर जाना जाता है, जहां दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक कैदी सजा काट रहे हैं। इस जेल में बंद कैदी ज्यादातर ड्रग्स सप्लाई करने वाले गैंग्स से जुड़े हैं और ये इतने खूखांर हैं, अगर जेल में इनके बीच लड़ाई हो जाती है तो ये एक-दूसरे की आंखों और दिल को कच्चा खा जाते हैं।

अनीसियो जोबिम जेल परिसर में बंद ड्रग्स तस्करी गैंग्स से जुड़े कैदियों की अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग्स के कैदियों से नहीं बनती है और इनके बीच अक्सर ही धारदार हथियारों से लड़ाई होती रहती है। दो गैंग्स के बीच की इस खौफनाक लड़ाई में किसी ना किसी को अपनी जान गंवानी पड़ती ही है। साल 2017 में इस जेल में कुछ हुआ था जिसने सुनकर आम इंसानों की रूह कांप उठी थी।

बता दें कि साल 2017 में अनीसियो जोबिम जेल परिसर में पानी की कमी की वजह से न्यू ईयर के दिन दो समुहों के बीच झगड़ा हुआ था। इस जेल में दो बड़े अपराधी संगठनों प्राइमिरो कोमांडो दा कैपिटल और कोमांडो वर्मेल्हो के सदस्य कैद थे, जो पानी के बहाने एक-दूसरे से भिड़ गए थे।

जब जेल के अंदर जांच की गई तो 40 के करीब कैदियों का तो सिर्फ सिर बरामद हुआ था। ना सिर्फ कैदियों ने एक-दूसरे को मौत के घाट उतारा था बल्कि बाकि कैदियों को मारे गए लोगों के आंख और दिल को खाने के आदेश दिए गए थे। जेल के अंदर इस खूनी खेल में 56 कैदियों की मौत हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



