‘भईया एक गर्मागर्म चप्पल लगा देना…’, इस देश में ऐसे खाई जाती है पकौड़ी-VIDEO

Summary :

VIDEO: बरसात का मौसम आते ही कुछ चटपटा और गर्म खाने का मन करता है. बाहर झमाझम बारिश हो रही हो और अंदर गरमागरम चाय के साथ कुरकुरी पकौड़ियां मिल जाएं, तो मजा ही आ जाता है. भारत में लोग प्याज, गोभी, मिर्च, पत्तागोभी जैसी कई सब्जियों की पकौड़ी बनाना पसंद करते हैं. बेसन में मसाले मिलाकर इन सब्जियों को तलकर स्वादिष्ट पकौड़ियां बनाई जाती हैं. भारत में पकौड़ी आम है, लेकिन अब ये पकवान विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही हैं. खासकर मलेशिया में, जहां पकौड़ियों को एक अलग ही अंदाज़ में पेश किया जाता है. वहां इन्हें खास…

VIDEO: बरसात का मौसम आते ही कुछ चटपटा और गर्म खाने का मन करता है. बाहर झमाझम बारिश हो रही हो और अंदर गरमागरम चाय के साथ कुरकुरी पकौड़ियां मिल जाएं, तो मजा ही आ जाता है. भारत में लोग प्याज, गोभी, मिर्च, पत्तागोभी जैसी कई सब्जियों की पकौड़ी बनाना पसंद करते हैं. बेसन में मसाले मिलाकर इन सब्जियों को तलकर स्वादिष्ट पकौड़ियां बनाई जाती हैं.

भारत में पकौड़ी आम है, लेकिन अब ये पकवान विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही हैं. खासकर मलेशिया में, जहां पकौड़ियों को एक अलग ही अंदाज़ में पेश किया जाता है. वहां इन्हें खास आकृति में बनाकर तला जाता है, जो इन्हें और भी अनोखा बनाता है.

क्या सच में होती हैं चप्पल पकौड़ियां?

हाल ही में मलेशिया की सड़कों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है, जिसमें लोग “चप्पल” जैसी दिखने वाली पकौड़ियां खाते दिख रहे हैं. लेकिन ये असल में ‘करी पफ’ (Curry Puff) नाम का एक फेमस स्नैक है. ये पकौड़ी नहीं, बल्कि एक तरह की भरी हुई पेस्ट्री होती है, जिसे चप्पल जैसी आकृति में बनाया जाता है. इसकी बनावट और स्वाद, दोनों ही लोगों को खूब पसंद आते हैं.

क्या होती है करी पफ?

करी पफ एक लोकप्रिय मलेशियाई स्ट्रीट फूड है, जिसमें मीट (चिकन, बीफ या मटन), आलू, प्याज और मसालों का मिश्रण होता है. इस मिश्रण को आटे की पतली परत में लपेटकर एक खास आकार दिया जाता है, और फिर इसे तेल में तल दिया जाता है. बाहर से ये कुरकुरी होती है और अंदर से मसालेदार और रसीली. कुछ दुकानदार ऊपर से तिल भी छिड़कते हैं ताकि इसका स्वाद और भी खास हो जाए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by True Facts (@truefacthindi)

बनावट में है खासियत

इस पकवान को बनाने में मेहनत लगती है. सबसे पहले मीट और मसालों को अच्छे से मिलाया जाता है. फिर उसे उबले आलू, प्याज और कभी-कभी अंडे के साथ मिलाया जाता है. इसके बाद इसे आटे में लपेटा जाता है और फिर उसे चप्पल या अन्य मजेदार शेप में ढालकर तला जाता है. कुछ दुकानदार तो इसे ब्रा या पैंटी जैसे मजाकिया आकारों में भी बनाते हैं, जिससे लोग हंसते हुए खाने का मजा लेते हैं.

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

इस अनोखे स्ट्रीट फूड का वीडियो वायरल होने के बाद, लोग इसे लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं. वीडियो में लोग चप्पल के आकार की ये डिश खाते हुए नजर आते हैं. एक यूजर ने लिखा, “इतना मजेदार खाना और वो भी चप्पल की शक्ल में!” इस वीडियो ने मलेशिया के स्ट्रीट फूड की विविधता को दिखाया और दुनियाभर के लोगों को इसे चखने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें-Viral Video :आंटी को चढ़ा गार्डनिंग करने का भूत, वीडियो देख आपके भी होश उड़ जाएंगे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।