CM Yogi viral video: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में अलग-अलग जिलों से आए लोगों से मुलाक़ात कर उनकी परेशानियां सुनीं। इस कड़ी में उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों को कुछ बदमाशों की तरफ से डराने और धमकाने की शिकायत पर सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक में निर्देश दिए। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि, “गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करों”.
यशस्विनी की मासूमियत का वीडियो वायरल
यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है,
यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है…आज @GorakhnathMndr परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया। pic.twitter.com/TEZbunWL6P
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 27, 2026
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि किसी मुकदमे में यदि कोई अभियुक्त जमानत पर बाहर आने के बाद धमकी देता हो उसकी जमानत खारिज कर दी जाए। इस दौरान कानपुर की रहने वाली 5 साल की यशस्विनी ने गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में मॉर्निंग वाक के दौरान सीएम योगी से मिली और इस दौरान नन्ही बच्ची ने सीएम योगी को एक बुलडोजर वाला खिलौना गिफ्ट की। इस मासूमियत भरे पल का सीएम योगी ने खूब आंनद लिया। इस दौरान उन्होंने बच्ची के गाल खींचकर दुलार भी किए। बच्ची के साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने बच्ची से कहा कि खूब पढ़ाई करना और इस खिलौने से खेलना।
देखें वायरल वीडियो
मुलाकात के बाद नन्ही बच्ची ने मीडिया से बातचीत की। बच्ची ने बताया कि सीएम योगी ने उसे चॉकलेट दी है। जो खिलौना बच्ची ने सीएम को दिया था उसे योगी ने हसते हुए वापस लौटा दिया। बच्ची ने आगे बताया कि योगी जी ने कहा है खूब मन लगाकर पढ़ाई करना और इस खिलौने से खेलना। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shreyasi Singh बिहार CM रेस में आगे, क्या दिल्ली की तरह पार्टी करेगी अचानक ऐलान?






















