कोरोना वायरस: सिखों ने आइसोलेशन में रह रहे 30,000 लोगों के लिए बनाए खाने के पैकेट, देखें तस्वीरें

Summary :

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। कई परेशानियों का सामना कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया कर रही है। दिन रात डॉक्टरों के साथ कई एजेंसियां भी लोगों की जरूरत

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। कई परेशानियों का सामना कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया कर रही है। दिन रात डॉक्टरों के साथ कई एजेंसियां भी लोगों की जरूरत की सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि पुलिस अपना काम वैसे ही कर रही है। बता दें की पुरे भारत में 21 दिनों तक लॉकडाउन लग गया है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोस सामने आ रहे हैं जो सुकून दे रही हैं।
मदद के लिए कई लोग सामने आ रहे हैं। मानवता के प्रति एक बार फिर से सिख समुदाय ने मिसाल पेश की है। दिल्ली सरकार का सहयोक के लिए पहले ही दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मजून का टीला गुरूद्वारे को क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए प्रस्ताव दिया था। अब अमेरिका के न्यूयोर्क से खबर आ रही है। 30000 से अधिकतर खाने के पैकेट सिखों ने लोगों को खाना खिलाने के लिए बनाये हैं। 
खाना दिया जायेगा आइसोलेश्न में रह रहे लोगों को

न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के कारण आइसोलेश्न में अमेरिकियों के लोगों के लिए सिख सेंटर ने  खाने के पैकेट तैयार किए हैं।
ये नेक काम मेयर कार्यालय से संपर्क कर किया

सिख समुदाय ने न्यूयॉर्क के मेयर कार्यालय से भोजन के ये पैकेट पैक करने के लिए संपर्क किया गया था। उन्होंने कहा की  असहाय लोगों की मदद वह करना चाहते हैं। मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने खाने के पैकेट कई लोगों तक सोमवार के दिन पहुंचाए।
देखें वीडियो 

यह वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया गया है।  वीडियो में दिखा जा सकता है की खाना के पैकेट पैक करते हुए कई लोग नज़र आ रहे हैं।
इंफेक्टेड हैं 45000 से ज्यादा लोग

रिपोर्ट के अनुसार लगभग 45 हजार से ज्यादा लोग अमेरिका में  इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जबकि 550 से ज्यादा लोग मर गए हैं। अमेरिका में लॉक डॉउन अधिकतर स्थानों पर लग गया है। खाने के लिए लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासतौर पर उन बुजुर्गों के लिए जो अकेले रह रहे हैं। इसी बीच ये जत्था लोगों की मदद करने के लिए  सिखों का ऐसे सामने आना इंसानियत के प्रति मिसाल है।

Desk Team