जम्मू-कश्मीर से पशु क्रूरता का खौफनाक वीडियो सामने आया है जो काफी परेशान करने वाला है। किसी भी जीव के साथ इस तरह की बर्बरता काफी दर्दनीय है। इस वीडियो में कुछ लोग तेंदुए के साथ अपमानजनक बर्ताव करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों ने ना सिर्फ तेंदुए को अधमरा कर दिया है बल्कि उसके साथ बच्चे के खिलौने की तरह खेलते भी दिख रहे हैं।

अनंतनाग से तेंदुए के साथ इस घिनौनी हरकत का वीडियो जब से सामने आया है, तब से सोशल मीडिया पर पशु क्रूरता के खिलाफ लोग आवाज उठाने लगे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक जानवर के साथ लोगों के इस बर्ताव की जमकर निंदा कर रहे हैं। वायरल वीडियो में लोगों ने पहले तो इस तेंदुए को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है और फिर गाड़ी के ऊपर रखकर लोग उसके साथ खिलौने की तरह खेल भी रहे हैं।

वायरल वीडियो में जहां कुछ लोग तेंदुए की साथ अपमानजनक बर्ताव करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उसकी मौत का जश्न भी मना रहे हैं। वीडियो में लोगों को चीखत-चिल्लाते भी सुना जा सकता है, जो इस तेंदुए की मौत पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, जिस लोगों ने जिस तेंदुए को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा है, उसी ने बीते महीने जिले में घूम रहे एक 2 साल के मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाया था। इसी वजह से लोग इस पर भड़के हुए थे और पूरे इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई हुई थी।
This heartbreaking incident reflects dark side of wildlife department in kashmir, and psychopaths are real cherishing the death of an animal what I can see leopard surrounded by so many beasts @pfaindia @Manekagandhibjp @AmbikaShukla15 @joedelhi @ashukla30 @JAVED0909 @ashukla30 pic.twitter.com/X210ePeik7
— faiqa (@faiqa____) July 29, 2023
बीते काफी समय से इस आदमखोर तेंदुए की तालाश जारी थी। खबरों के मुताबिक, बीते शुक्रवार स्थानीय लोगों ने एक बार फिर तेंदुए को इलाके में घूमता देखा, जिसके बाद उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे उसपर हमला बोला दिया। जैसे ही तेंदुआ इन लोगों के हत्थे चढा। लाठी-डंडे से पीटने की वजह से तेंदुआ इतनी बुरी तरह से लहूलुहान हो गया कि उसने अपना दम ही तोड़ दिया। उसकी मौत के स्थानीय लोगों ने मिलकर जश्न भी मनाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।








तेंदुए के साथ अपमानजनक व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस हरकत की जमकर निंदा कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में पशु क्रूरता देखने के बाद लोग बुरी तरह से भड़क गए है और वो इस काम को अंजाम देने वालों को जमकर लताड़ रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘जिंदगी भी तुम्हारे साथ ऐसे ही पेश आए, जैसे तुम उस जानवर के साथ आए हो’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इन लोगों को अरेस्ट किया जाना चाहिए’। तो वहीं कुछ लोग पशुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



