160 लाख साल पहले के डायनासोर के फुटप्रिंट मिले, देखने के बाद हैरान हुए सब

Summary :

2021 में उत्तरी इंग्लैंड में एक बड़ा सा पद चिन्ह निशान मिला था, इस पर खोज और अच्छे से जानकारी जुटाने के बाद विशेषज्ञों का कहना कि यॉर्कशायर में मिले अभी तक के सभी फुटप्रिंट में ये सबसे बड़ा है। यह फुटप्रिंट करीब 3.3 फीट लम्बा बताया गया है।

पृथ्वी का जन्म कहा जाता है कि Big Bang के बाद हुआ है हम से पहले पृथ्वी पर बड़े-बड़े जीव जंतु रहते थे। ज्यादा तर काफी शांत प्रकार के थे लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो काफी ज्यादा खतरनाक होते थे। आज भी जब खोज होती है तब कुछ न कुछ पुराने समय का मिलता रहता है। सालों-साल पहले तक धरती पर सिर्फ जानवर ही रहते थे इस बात को विज्ञान भी मान चूका है। कभी किसी बड़े जानवर के जीवाश्म मिलता है तो कभी अन्य चीजे। हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जिसमे एक दावा किया जा रहा है। 
2021 में उत्तरी इंग्लैंड में एक बड़ा सा पद चिन्ह निशान मिला था, इस पर खोज और अच्छे से जानकारी जुटाने के बाद विशेषज्ञों का कहना कि यॉर्कशायर में मिले अभी तक के सभी फुटप्रिंट में ये सबसे बड़ा है। यह फुटप्रिंट करीब 3.3 फीट लम्बा बताया गया है। फुटप्रिंट को लेकर शोधकर्ताओं का कहना है कि, ये यॉर्कशायर कोस्ट पर पाया गया एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डायनासोर प्रिंट है। ये फुटप्रिंट तब का होगा जब एक डायनासोर आराम करने के लिए यहां रुक गया होगा। फिलहाल इसे करीब 166 मिलियन वर्ष पुराना बताया जा रहा है। 

इस कि खोज रॉब टेलर और मैरी वुड्स ने 2021 में बर्निस्टन बे में समुद्र तट पर की। फुटप्रिंट पर काम करने वाले टीम अध्ययन के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि ये मेगालोसोरस जैसे बड़े मांसाहारी डायनासोर ने का है। अब इस फुटप्रिंट को शहर के रोटुंडा म्यूजियम में रखने की बात हो रही है। 
स्थानीय आर्कियोलॉजिस्ट मैरी वुड्स साल 2021 के अप्रैल माह में तट पर शंख इकट्ठा कर रही थीं. तभी उन्होंने इस फुट प्रिंट से ठोकर खाई, जिसके बाद उन्होंने क्या देखा वह विश्वास नहीं कर पा रहीं थीं। जीवाश्म संग्राहकों की एक टीम ने तटरेखा से इस प्रिंट को रेस्क्यू किया। 
इस फुटप्रिंट को देखने के बाद अंदाजा लगाया है कि पहके के समय में जब धरती पर मानव का कोई पता नहीं था तब सिर्फ इन बड़े जानवरो का ही रहना होता था। इस फुटप्रिंट को काफी बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

Desk Team