Iceland में फटी धरती, निकलने लगा धुंआ, चिंताजनक है Video

Summary :

Iceland Earthquake: दुनिया के सबसे खूबसूरत देश आइसलैंड से एक डरावना वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद लोगों का अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि पहली नजर देखने पर ये किसी फिल्मीं सीन की तरह नजर आ रहा है लेकिन ये असल में आइसलैंड में हुआ है जो काफी डरावना है।   सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारतें कई हिस्सों में टूटी हुई है, धरती फटी हुई है और उसमें से धुआं निकल रहा है। ये सब देखने में एक पल के लिए किसी फिल्म का…

Iceland Earthquake: दुनिया के सबसे खूबसूरत देश आइसलैंड से एक डरावना वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद लोगों का अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि पहली नजर देखने पर ये किसी फिल्मीं सीन की तरह नजर आ रहा है लेकिन ये असल में आइसलैंड में हुआ है जो काफी डरावना है।

Iceland Earthquake
 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारतें कई हिस्सों में टूटी हुई है, धरती फटी हुई है और उसमें से धुआं निकल रहा है। ये सब देखने में एक पल के लिए किसी फिल्म का सीन लगता है लेकिन ये सब यूरोपीय देश आइसलैंड में हुआ है जहां, 14 घंटे के अंदर 800 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किये गए है। जिस कारण रेक्जेंन्स प्रायद्वीप की सतह से करीब 3 मील नीचे भारी विस्फोट होने की संभावना जताई गई।

Iceland Earthquake

Iceland Earthquake: वहीं, आइसलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थोरवाइल्डुर थॉर्डर्सन ने बताया कि राजधानी रेकजाविक से लगभग 40 किलोमीटर दूर ग्रिंडाविक शहर में अचानक धरती फटने लगी। धरती के अंदर से धुआं जैसा निकलने लगा। ऐसा लग रहा था कि जैसी की धरती नीचे से धधक रही है।

थॉर्डर्सन ने आगे बताया कि ग्रिंडाविक शहर से 4,000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। उन्होंने कहा कि जमीन के भीतर विस्फोट होने की आशंका बढ़ गई है।वहीं, आइसलैंडिक मौसम विज्ञान सेवा ने सोमवार (13 नवंबर) की आधी रात और दोपहर के बीच लगभग 900 भूकंपों का पता लगाया। इसके साथ ही विशेषज्ञों को संदेह है कि Fagradalsfjall ज्वालामुखी फटने वाला है।

Iceland Earthquake

बता दें, देश की प्रधानमंत्री कैटरीन जकोब्स्दोतिर (Katrin Jakobsdottir) ने कहा कि लोगों से बहुत कम समय में अपने घर छोड़ने के लिए कहना बड़ा मुश्किल फैसला था। हम सभी महसूस करते है कि यह अनिश्र्चिता उन पर कितनी भारी पड़ी है। लोगों को घर से जरूरी सामान लाने की अनुमति देने की कोशिश की जा रही है लेकिन हमेशा लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
बता दें ये वीडियो @leslibless अकाउंट से लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid