दुनिया में सभी लोग अपने घर को सजाने के लिए क्या कुछ नहीं करते कुछ आलिशान फर्नीचर बनवाते हैं तो कुछ घर की सजावट में लाखो रुपए लगा देते हैं और सभी का बस एक ही मकसद होता हैं कि जो भी उनके इस घर में आये उनकी सजावट घर में आये उस मेहमान का मन मोह ले।
इसके लिए लोग कई फेमस जगहों से भी शॉपिंग करते हैं, विदेश जाने पर लोग वहां से सजावट की चीजों को लाकर घर में लगाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे किसी इंसान के बारे में सुना है जो कब्रिस्तान और मुर्दाघर की चीजों से अपना घर सजाता हो और उनकी अजीब-गरीब चीज़ो से अपने घर की रौनक बढ़ाने की कोशिश करता हो?
जाहिर है आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कोई इंसान होता है क्या? आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसी महिला है जो कब्रिस्तान की चीजों को घर लाकर उससे सजावट करती है। जी हाँ…! टिकटोक पर Beckie-Ann Gallentine नाम की इस लड़की का अकाउंट मौजूद है। उसने अपने बायो में लिखा है- कब्रिस्तान, भूत और जादू। जाहिर है ऐसे अकाउंट लोगों का ध्यान खींचेंगे ही। बेकी के अकाउंट पर भी लोगों का ध्यान पड़ा। बेकी का कहना है कि उसके घर के फर्नीचर भुतहा हैं और घर के अंदर किसी नए सदस्य को आने नहीं देते हैं।
मकान मालिक के लिए बनी आफत
किराये के एक घर में रहने वाली बेकी अभी जिस घर में रह रही है, उसे जल्द छोड़ने की तैयारी में है। लेकिन बेकी के जाने के जाने के बाद वहां रहने के लिए मकानमालिक को कोई किराएदार नहीं मिल रहा है। जब भी कोई नया शख्स घर देखने आता है, उसे बेकी के घर के ‘भुतहा फर्नीचर’ भगा देते हैं। ऐसा खुद बेकी का दावा है। बेकी के इन फर्नीचर्स ने घर के मकानमालिक के सिर में दर्द कर दिया है। तीन साल से बेकी इस घर में रह रही है और अब इस मकान को छोड़ कर दूसरे में शिफ्ट करने की तैयारी में है।
फर्नीचर के नाम पर लाती हैं ये खौफनाक चीजें
बेकी ने अपने घर को कई अजीबोगरीब चीजों से सजाया है। उसके घर में इस्तेमाल ताबूत को कॉफ़ी टेबल की तरह यूज किया जाता है। इसके साथ ही सर्वजा एक पुराने पागलखाने से उखाड़ कर लगाया गया है। घर में हड्डियां और कंकाल का ढेर है। बेकी के पास कई तरह के Ouija बोर्ड्स भी हैं। इनके जरिये भूतों को बुलाए जाने का दावा किया जाता है। बेकी ने बताया कि जब कभी कोई नया किराएदार घर देखने आता है, इन सामानों को देखकर उलटे पैर भाग जाता है। लगता है कि ये फर्नीचर घर को नया किराएदार मिलने नहीं देंगे।