अपनी संस्कृति से परिपूर्ण होने के साथ-साथ राजस्थान हर एक मामले में बेहद उत्तम राज्य है। आमतौर पर राजस्थान का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले रेत,दाल बाटी चूरमा यह सब घूमने लगता है। वैसे घूमने के लिहाजे से राजस्थान बहुत ही खूबसूरत राज्य है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे इस खूबसूरत राज्य से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जो काफी रोचक हैं।

1.राजस्थान की राजधानी जयपुर है। जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
2.भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान थार रेगिस्तान है जो राजस्थान में स्थित है। ये दुनिया का 18 वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है।

3.इतना ही नहीं राजस्थान फिल्मों की शूटिंग के लिए भी मशहूर है। कई सारी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग राजस्थान में होती हैं क्योंकि यहां पर कई सारे शाही महल,पुराने किले और पानी की झीले हैं।
4.भारत की सबसे पुरानी पर्वतमाला अरावली पर्वतमाला को माना जाता है। ये राजस्थान में ही स्थित है। आप ये बात जानकर हैरान होंगे कि अरावली पर्वतमाला,हिमालय की पर्वतमाला से भी पुरानी है।

5.महाराणा प्रताप और पृथ्वी राज चौहान जैसे वीर योद्घा राजस्थान की धरती पर ही जन्मे थे।
6.राजस्थान सदियों से हस्तशिल्प कला के मामले में मशहूर है और उसके हस्तशिल्प पूरी दुनियाभर में फेमस है।

7.राजस्थान की कुल आबादी 7 करोड़ 71 लाख लोगों की है।
8.बता दें कि The Great Wall Of China के बाद राजस्थान के कुम्भलगढ़ किले की दीवार 48 किलोमीटर लंबी जो दुनिया की सबसे लंबी दूसरी दीवार है।

9.एशिया भर की सबसे महंगी ट्रेनें जैसे महाराजा एक्सप्रेस,पैलेस ऑन व्हील,रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स ये सारी ट्रेनें राजस्थान में ही चलती हैं।
10.राजस्थान भारत का सबसे बडा राज्य है जिसका कुल क्षेत्रफल 307,713 किलोमीटर स्क्वायर फीट है।



Download Android App
Download iOS App



