Leap Day 2024 : कल 29 फरवरी एक खास दिन था क्योंकि यह दिन हर चार साल में केवल एक बार ही आता है। 29 फरवरी को Leap Day मनाने के लिए गूगल ने एक मजेदार डूडल बनाया। डूडल में एक मेंढक को दिखाया गया हैं जिसके ऊपर 29 तारीख नजर आ रही है और जब मेंढक कूदता है, तो 29 तारीख गायब हो जाती है।

डूडल में 28 और 1 मार्च की तारीखें भी नजर आ जाएगी जिसका बैकग्राउंड तालाब जैसा दिख रहा है। जब आप डूडल पर क्लिक करते हैं तो मेंढक टर्र-टर्र करने लगता है और जूम मोड में 29 तारीख (Leap Day 2024) दिखाई देने लगती है। Google शब्द के अक्षरों को कमल के पत्तों के साथ बनाया गया है।
क्या होता है Leap Year?

फिर मेंढक तालाब से बाहर कूद जाता है और मेंढक और 29 तारीख दोनों गायब हो जाते हैं। आप इस शानदार डूडल को किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं। ये तो आप सभी जानते हैं कि लीप वर्ष (Leap Day 2024) नाम का ये एक ख़ास वर्ष कैसे होता है जो कि हर चार साल में एक बार आता है?

खैर, लीप वर्ष, फरवरी के महीने में एक एक्स्ट्रा दिन (Leap Day 2024) होता है, जिससे यह नॉर्मल 28 के बजाय 29 दिन का हो जाता है। उस एक्स्ट्रा दिन को लीप डे कहा जाता है। अगला लीप वर्ष 2028 में होगा।


Download Android App
Download iOS App



