आंध्र प्रदेश की इस महिला SP को रात 12 बजे भूख से बेहाल मजदूरों ने किया फोन, खुद बनाकर खिलाया खाना

Summary :

कोरोना वायरस का भारत में लगातार बढ़ता प्रकोप देखते हुए सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन जारी रखा है। इस समय लॉकडाउन का चौथा चरण देशभर में चल रहा है जो की 31 मई को समाप्त

कोरोना वायरस का भारत में लगातार बढ़ता प्रकोप देखते हुए सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन जारी रखा है। इस समय लॉकडाउन का चौथा चरण देशभर में चल रहा है जो की 31 मई को समाप्त होगा। लॉकडाउन के कारण देश में जिस जगह पर प्रवासी मजदूर हैं वह उसी जगह पर फंसे हुए हैं। 
हालांकि अपने घर व गांव प्रवासी मजदूर हजारों की संख्या में पैदल ही सफर कर रहे हैं। कई परेशानियों का सामना इस संकट घड़ी में प्रवासी मजदूरों को करना पड़ रहा हैं। इसी बीच लगभग 18 प्रवासी महिलाएं आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले से विजयनगरम जिले के लिए रवाना हुई थी।
कुछ भी खाने को नहीं था जिसके कारण सभी महिलाएं भूखी थीं। जब उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आया तो उन्होंने विजयनगरम जिले की एसपी बी राजा कुमारी को रात 12 बजे मदद फोन पर मांगी। उन सभी महिलाओं के लिए खुद खाना एसपी बी राजा कुमारी ने बनाया और खिलाया। एसपी बी राजा कुमारी को उनके इस नेक काम के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
सफर कर रही थी 2 दिन से 
इस मामले में SP ने कहा कि उन्हें महिलाओं का रात को 12 बजे फोन आया। महिलाओं ने इस दौरान बताया, 2 दिन से हम सफर कर रहे हैं, कुछ भी खाने को रास्ते में नहीं मिला। इसलिए भोत भूखी है। 

उसके बाद खाने की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए, लेकिन खाना नहीं मिल सका आधी रात को। फिर अपने घर पर एसपी ने महिलाओं के लिए खुद खाना बनाया। महिलाओं के लिए उन्होंने लेमन राइस बनाया और लेडी कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में ले जाकर उन सभी को खाना खिलाया। 
एसपी का नंबर गांव वालों से मिला

उन महिलाओं से जब एसपी ने पूछा उनका नंबर उन्हें कैसे मिला, तब महिलाओं ने कहा कि उन्हें यह फोन नंबर गांव में ही एक व्यक्ति ने दिया था। गांव वालों ने बताया कि इस नंबर पर फोन कर लेना कोई समस्या हो तो। इससे पहले भी कई बार लोगों की मदद एसपी बी राजा कुमारी ऐसे ही कर चुकी हैं। 

Desk Team