सोशल मीडिया पर इस समय ‘प्रेमिका’ गाना काफी सुर्खियों में है। लोग इस गाने पर काफी रील बना रहे हैं वहीं अगर आप इन शॉर्ट वीडियो के कमेंट्स को देखेंगे तो आपको जरूर ही कुछ लोग ऐसे मिल जाएंगे जो ‘मुझे भी अपनी प्रेमिका चाहिए’ या फिर ‘कहां है मेरी प्रेमिका?’ लिख रहे होंगे। अब एक दोस्त ने अपने फ्रैंड की प्रेमिका ढूंढने का जीमा ऐसा उठाया कि वह हर जगह ही वायरल हो गया।
होर्डिंग पर लिखा प्रेमिका फॉर रियो
दरअसल, एक दोस्त ने अपने फ्रैंड की गर्लफ्रंड खोजने के लिए बड़ी होर्डिंग सड़क किनारे लगाई और लिखा कि वह वो रियो के लिए प्रेमिका खोज रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट @ig_calcutta अकाउंट ने शेयर की है। वीडीयो पोस्ट में एक लड़के के लिए विज्ञापन लगाया गया है। लड़के का नाम रियो है और उसके लिए गर्लफ्रेंड खोजने का जिम्मा, उसकी बेस्ट फ्रेंड आंचल ने उठाया है। आंचल ने एक बड़ी होर्डिंग सड़क किनारे लगा दी जिसमें लिखा है कि वो रियो के लिए प्रेमिका खोज रही है।
आंचल ने बांधे तारीफों से पुल
सड़क पर लगे होर्डिंग में रियो की फोटो लगी है और उसके तारीफों के पुल बांधे गए हैं। आंचल की तरफ से लिखा गया है कि रियो को शहर में सबसे अच्छी गोलगप्पों की दुकान के बारे में पता है। साथ ही वो एक अच्छा फोटोग्राफर है इसलिए जो भी उसकी गर्लफ्रेंड बनेगी, उसकी अनगिनत कैंडिड तस्वीरें खिंच जाएंगी। इसके अलावा वो पार्क स्ट्रीट में जिस तरह के काठी रोल मिलते हैं, उसी तरह का रोल बना लेता है। बता दें, दोस्त आंचल ने रियो के टिंडर अकाउंट का क्यूआर कोड भी लगाया है।
View this post on Instagram
ये पोस्ट @ig_calcutta अकाउंट ने शेयर की है।
यूजर्स ने भी लिए मजे
खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर 3 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, वही ये मजेदार प्रेमिका खोजने का तरीका देख लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘रियो आप कहां है?’ वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, ‘आंचल आप मेरी भी दोस्त बन जाएं और ऐसे प्रेमिका मेरे लिए भी ढूंढे’। जबकि कई लोगों ने कहा कि मार्केटिंग का तरीका काफी अच्छा है।


Download Android App
Download iOS App





