आज के दौर में वक्त के साथ लोग रिश्ते भी बदल देते हैं। गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाना तो मानों आजकल आम बात हो गई है। कुछ लोग तो सच्चा प्यार करते है और आगे चलकर शादी भी कर लेते हैं लेकिन कुछ कपल तो नया प्यार मिलते ही पुराने को छोड़ देते हैं। भले ही समय बदल गया हो लेकिन ऐसा तो बहुत कम ही देखने को मिलता है जहां एक लड़की कई सारे लड़कों को डेट करें।
इन दिनों ऐसा ही एक मामला सुर्खियों में बना है जिसके बारे में सुनकर लोगों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं हैं। एक लड़की ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उसकी खुद ही बहन ने 1 साल के अंदर 100 मर्दों को डेट किया है और यहां दिलचस्प बात ये है कि उसे ऐसा करने के लिए उसकी खुद की मां ने प्रेरित किया था। इतना ही नहीं लड़की की मां ने उसे ऐसा करने के लिए पैसे भी दिए थे।
दरअसल, ये मामला ब्रिटेन का है जहां एक लड़की ने अपनी मां और बहन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस लड़की का नाम एलिस कैरोलिन है जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। अपने इस वीडियो में एलिस ने बताया कि उसकी मां ने उसकी बहन को 100 मर्दों को डेट करने के लिए 500 डॉलर यानी करीब 41 हजार रुपये भी दिए थे।
एलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी फैमली के साथ जश्न मनाती दिख रही हैं। एलिस और उनकी फैमली उसकी बहन के 100 मर्दों के साथ डेट पूरी करने की खुशी मनाते नजर आ रहे हैं। एलिस ने वीडियो में उन मर्दों के नामों की लिस्ट भी दिखाई है कि जिन्हें उसकी बहन ने डेट किया। एलिस ने बताया कि उसकी बहन को भले ही 500 डॉलर मिले थे, लेकिन उसने एक भी रुपये खर्च नहीं किए।
आप सभी सोच रहे होंगे कि एक मां अपनी बेटी को खुद कैसे 100 मर्दों को डेट करने के लिए प्रेरित कर सकती है, तो चलिए इसके पीछे की वजह भी हम आपको बताते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस की मां चाहती थी कि शादी के बाद उनकी बेटी के मन में मर्दों को लेकर कोई घबराहट, कोई शक न रहे, इसलिए उसने बेटी को अलग-अलग मर्दों के साथ डेट पर जाने के लिए प्रेरित किया था।