चेहरे पर चोट, पीठ पर रोती हुई बहन… नेपाल बाढ़ के बीच भाई-बहन का ये Video देख भावुक हुए लोग

Summary :

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई जिंदगियां बर्बाद हो गई हैं और लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं। इस भयावह मंजर के बीच सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा, चोटिल और मायूस बच्चा अपनी रोती हुई छोटी बहन को पीठ पर लादकर मलबे के बीच अपने लापता माता-पिता की तलाश करता दिख रहा है।

नेपाल ने इन दिनों बाढ़ से तबाही मचा रखी है। इस भयावह मंजर में कई जिंदगियां बर्बाद हो गई है। किसी के माता-पिता, तो किसी के बच्चे बिछड़ गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मिट्टी से लथपथ एक छोटा बच्चा, जिसके चेहरे पर चोट के निशान और मायूसी है। कंधे पर उसने अपनी बहन को लाद रखा है। इन मासूम बच्चों को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कितने मुश्किल हालातों को पार करके ये यहां पहुंचे होंगे।

तबाही के बच्चे बहन के लिए रक्षक बना भाई

वायरल वीडियो में आप देख सके हैं कि एक मासूम बच्चा, जिसके चेहरे पर चोट और खरोंच के निशान हैं। इसके बावजूद वह अपनी छोटी रोती हुई बहन को पीठ पर उठाकर मलबे और तबाही के बीच लापता माता-पिता की तलाश कर रहा है। बच्चे के चेहरे के हाव-भाव से लग रहा है कि वह परेशान और थका हुआ है, तब भी वह हिम्मत न हारकर अपनी बहन को सुरक्षा दे रहा है। संकट की घड़ी में भाई अपनी बहन का रक्षक और मजबूत ढाल बना हुआ है।

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

लोग भाई-बहन के इस दृश्य की तुलना मशहूर जापानी एनिमेटेड फिल्म ‘ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज’ से कर रहे हैं। इस फिल्म में भी मुख्य किरदार द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही के बीच अपनी छोटी बहन को इसी तरह संभालता है। इस वीडियो पर कई लोग अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत दुखद है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “यह देखकर मेरा दिल दुखता है; भगवान उन पर कृपा करें और वे जल्द ही अपने माता-पिता से मिल सकें। उम्मीद है कि महादेव और माता पार्वती इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों की मदद करेंगे।”

तीसरे यूजर ने लिखा, “वे जल्द ही अपने माता-पिता से मिलें।” वहीं चौथे यूजर ने वीडियो बनाने वाले पर तंज कस्ते हुए लिखा, “मदद करने के बजाय, वीडियो बनाना ज़्यादा ज़रूरी है।” तमाम लोग इस तरह के कमेंट्स कर अपना दुख जता रहे हैं और बच्चों को उनके माता-पिता जल्द मिलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Also Read: उफनती नदी और मलबे के सैलाब के बीच नहीं हिला मकान, नेपाल बाढ़ का हैरान करने वाला Video

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।