कोरोना का खौफ,काशी में भगवान शिव को पहनाया मास्क और लोगों से मूर्ति न छूने की करी अपील

Summary :

दुनियाभर में कोरोना वायरस की पुष्टि हो जानें के बाद से इस जानलेवा वायरस का डर हर जगह देखने को मिल रहा है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस की पुष्टि हो जानें के बाद से इस जानलेवा वायरस का डर हर जगह देखने को मिल रहा है। तभी भारत में भी अलग-अलग शहरों में कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भक्तों ने अपने प्रिय भगवान शिव शंकर को कोरोना के प्रकोप के बचाव के लिए मास्क पहना देने के साथ-साथ भक्तों ने यह अपील की है कि वो मूर्तियों को न छूने वाले पोस्टर लगा दिए हैं। 
शिवलिंग को भी पहना दिया मास्क
बनारस के पक्का महाल यानी पुरानी काशी के प्रहलाद घाट स्थित प्रहलादेश्वर मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग को भी मास्क पहना दिया है। इसके साथ ही मंदिर के बाहर पोस्टर भी लगा दिए गए हैं जिनमें लिखा है कि भक्त मूर्तियों का न छुए और भक्त केवल दूर से ही पूजा करें। वहीं भक्तों का यह भी कहना है कि भगवान सुरक्षित रहेंगे,तभी तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। 

ये जागरूकता का है संदेश
रवीन्द्र ने बताया है कि कोरोना वायरस का असर अब तेजी से दुनिया में बढ़ता दिख रहा है। यह वायरस छूने से ज्यादा फैलता है। लिहाजा लोगों को जागरूक करने के लिए भी भगवान को मास्क पहनाया गया है। ताकि लोग भी कोरोना वायरस को लेकर थोड़ा बहुत जागरूक हो जाएं। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे से हाथ मिलाने से बचें और सबसे जरूरी बात की वो अफवाह न फैलाएं। 
वहीं मंदिर के पुजारी का कहना है कि जिस तरह से गर्मी में मंदिर में ऐसी लगाया जाता है और सर्दियों के वक्त भगवान को गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं ठीक उसी तरह भगवान शिव को अब नहीं छूने के लिए कहा जा रहा है। क्योंकि इस समय भक्त मूर्ति को छुएंगे तो वायरस बढऩे के ज्यादा चांस हैं। यही वजह है कि यहां पर आने वाले श्रद्घालु मास्क पहनकर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। 
बता दें कि कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में काफी तेजी से फैल रहा है और इस वायरस के देशभर में 60 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 

Desk Team