Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

वीडियो बनाने पहुंची लड़की पर बरसी Ranu Mandal, झाडू से की पिटाई

Summary :

Ranu Mandal latest Viral Video : सोशल मीडिया के गलियारों से गुजरते हुए एक लड़की का डांस वीडियो जो आज कल बहुत वायरल हो रहा है आपने जरूर देखा ही होगा। वह ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और बाज़ारों जैसी कई अलग-अलग जगहों पर डांस करते हुए अपने वीडियो बनाना पसंद करती है। लड़की का नाम तो पता नहीं लेकिन लोग उसके कपड़ों की वजह से उसे पहचान सकते हैं। जब वह डांस करती है, तो वह आमतौर पर नीली या लाल रंग की ही ड्रेस पहनती है। अगर मैं आपको उसकी ड्रेस का रंग बताऊं तो शायद आप अंदाजा लगा लेंगे…

Ranu Mandal latest Viral Video : सोशल मीडिया के गलियारों से गुजरते हुए एक लड़की का डांस वीडियो जो आज कल बहुत वायरल हो रहा है आपने जरूर देखा ही होगा। वह ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और बाज़ारों जैसी कई अलग-अलग जगहों पर डांस करते हुए अपने वीडियो बनाना पसंद करती है। लड़की का नाम तो पता नहीं लेकिन लोग उसके कपड़ों की वजह से उसे पहचान सकते हैं।

Ranu Mandal latest Viral Video
Ranu Mandal latest Viral Video

जब वह डांस करती है, तो वह आमतौर पर नीली या लाल रंग की ही ड्रेस पहनती है। अगर मैं आपको उसकी ड्रेस का रंग बताऊं तो शायद आप अंदाजा लगा लेंगे कि मैं किस लड़की की बात कर रही हूं। खैर, उस लड़की की पिटाई का एक वीडियो भी है जिसे सोशल मीडिया पर काफी लोग देख रहे हैं और जो कि बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

रानू मंडल ने झाडू से किया सफाया

Courtesy: वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर @gharkekalesh नाम से अकाउंट से शेयर किया गया

रानू मंडल एक सामान्य जीवन जी रही थीं, बहुत से लोगों को यह नहीं पता था कि वह कौन हैं। लेकिन फिर वह इंटरनेट पर अपने गानों की वजह से रातों-रात मशहूर हो गईं थी। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो आया था जो ऑनलाइन काफी पॉपुलर हुआ था। लेकिन अब इस वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर से रानू मंडल सुर्ख़ियों में आ गई हैं। वीडियो में एक लड़का और लड़की मिलकर रानू मंडल के साथ वीडियो बनाना चाहते थे। पहले तो वह उन पर गुस्सा हो गई, लेकिन फिर जब वो शांत हो गई तो उन दोनों ने वीडियो बनाने की कोशिश की जिसके बाद उसने उन्हें झाड़ू से मारना शुरू कर दिया। इस वीडियो को कई लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

Ranu Mandal latest Viral Video
Ranu Mandal latest Viral Video

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज ने शेयर किया गया था। वीडियो को अब तक 2,00,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे देखने के बाद एक शख्स ने लिखा कि- रानू मंडल की किसी हरकत पर मैं पहली बार खुश हुई हूं। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि- और मारो, अपने क्रिंज वीडियो से पब्लिक को तंग कर रखा है। एक तीसरे व्यक्ति ने लिखा कि- ऐसे क्रिंज केंटेंट क्रिएटर की सफाई झाडू से ही होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner