हर घर में चाय की केतली होती है। यह आमतौर पर चीनी मिट्टी या एल्यूमीनियम से बनी हुई होती हैं, जिसे बाजार में कुछ सौ या हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। हालाँकि, आज हम आपको 12 लाख रुपये की कीमत वाली केतली के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही अब इसे खरीदने के लिए लोगों की कतारें भी लगने लगी हैं। इसकी पीछे की वजह बेहद ही ख़ास है जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे।
क्या कुछ ख़ास हैं इस केतली में?
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बेहद दुर्लभ और पुराणी चायदानी ब्रिटिश राजा एडवर्ड सप्तम के लिए बनवाई गई थी। विलियम जेम्स गूड ने 1876 में मिंटन चीनी मिट्टी के बरतन का उपयोग करके सात इंच लंबी इस असामान्य प्राचीन वस्तु का निर्माण किया। जिसे देखना एक अद्भुत नज़ारा है। इसका निर्माण उस समय वेल्स की राजकुमारी एलेक्जेंड्रा ने अपने भावी पति एडवर्ड के लिए एक उपहार के रूप में किया था, जो 1901 में विक्टोरिया के बाद राजा बने थे।
जल्द ही शुरू हो जाएंगी नीलामी
19 सितंबर को विल्टशायर के सैलिसबरी में वूली और वालिस में एक सदी से भी अधिक समय के बाद चायदानी की नीलामी की जाएगी। नीलामी घर के अनुसार, विक्टोरियन शैली की यह अद्भुत वस्तु बहुत लोकप्रिय है। आगे चलकर लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया की सबसे बड़ी संतान किंग एडवर्ड सप्तम थे। 1900 के पहले दशक में उन्हें भारत का सम्राट भी बना दिया गया।
ब्रिटेन के पास हैं सबसे महंगी केतली का खिताब
आपको बता दें कि ब्रिटेन की एक गैर-लाभकारी संस्था एन सेठिया फाउंडेशन दुनिया की सबसे महंगी केतली का मालिक है। यह 18 कैरेट सोने से बना है और कटे हुए हीरों से ढका हुआ है। इसके अतिरिक्त, बीच में 6 पॉइंट 67 कैरेट का रूबी हीरा जड़ा हुआ है। “गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” के अनुसार, केतली का हैंडल विशाल हाथीदांत से बना है, जो एक जीवाश्म है। 2016 में इसकी लागत 24 करोड़ 80 लाख 8 हजार 4 सौ अठारह रुपये थी।