19 मई के दिन यानी रविवार को एक साथ दो संयोग बन रहे है। एक तो भगवान श्री हरि के प्रिय देवर्षि नारद जयंती और दूसरा शुभ अनुराधा नक्षत्र। इस शुभ संयोग होन की वजह से रविवार सूर्य आराधना का दिन होने की वजह से जो भी उपाय या फिर टोने टोटके किए जाए तो उनको जल्दी ही सकारात्मक परिणाम मिलता है। तंत्र शास्त्र के मुताबिक रविवार के दिन नौ ग्रहों के राजा आदि देव भगवान श्री सूर्य नारायण के दिन अगर ये छोटा सा उपाय कर लिया जाए तो व्यक्ति के जीवन से सभी दुर्भाग्य और ग्रहों की अशुभ स्थिति ठीक होने के साथ-साथ इंसान धनवान भी बन जाता है।
इस उपाय को तंत्र शास्त्र में धन प्राप्ति के लिए सबसे सरल एंव रामबाण उपाय बताया गया है। यदि किसी व्यक्ति को अपने जीवन से दुर्भाग्य को खत्म करने का मन है और उस व्यक्ति को अपार धन समृद्घि की कामना हो तो रविवार यानी 19 मई के दिन देशी गाय के दूध का यह छोटा सा उपाय आपको एक बार जरूर करना होगा।
बता दें कि ये एक अनुभूत सफल उपाय है इसे उपाय को अभी तक जिसने भी आजमाया है। वह सूर्य भगवान की कृपा से उसकी जिंदगी में धन संबंधित सारी परेशानियां जल्द ही खत्म हो गई है। इतना ही नहीं जिन लोगों ने ये उपाय किया है उनके जीवन में अपार धन,सुख-समृद्घि,यश-वैभव,संपन्नत तेजी से बढते देखी गई है।
19 मई को करें ये आसान उपाय
19 मई के दिन देशी गाय का एक गिलास कच्चा दूध सूर्यास्त के वक्त अपने घर की पूजा वाली जगह पर रख दें। अब रात को सोते समय उस एक गिलास दूध को अपने सिरहाने पंलग के नीचे थोड़े चावल या गेहूं की ढेरी रखकर उस पर दूध वाले गिलास को रख दें और सो जाएं।
इसके बाद सुबह 4 बजे सोकर उठें और नहा धोकर धुले हुए साफ कपड़े पहनकर सूर्योदय से पहले ही उस एक गिलास दूध को लेकर घर के आसपास अगर कोई बबूल का पेड़ हो तो वहां पर रख दें और इसके साथ ही अगरबत्ती जला दें। इसके बाद बहुल की जड़ में पूरा दूध का गिलास अर्पित कर दें।
पेड़ पर दूध चढ़ाते वक्त अपनी मनोकामना सफल होने की प्रार्थना करें। इससे कुछ ही दिनों बाद आपकी मांगी हुई इच्छा पूरी हो जाएगी। ध्यान रखें अगर हो सके तो इस उपाय को आप कम से कम 3 रविवार तक जरूर करें। आपके जीवन में धन संबंधी सभी परेशानी जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App








