कभी-कभी, जो चीज़ें हमे जैसी दिखती हैं वो वैसे होती नहीं हैं। अधिक जोखिम, अधिक इनाम” कहावत जरूर आपने पहले भी सुनी होगी। अगर आपको अभी भी यकीन नहीं हो रहा है तो आइए हम एक ऐसे जीव के बारे में बताते हैं जिसे देखते ही आप भागने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन अगर आपमें थोड़ी सी बहादुरी है तो वह आपको बैठे-बैठे 85 करोड़ रुपए का मालिक बना सकता है।
कौन सा हैं ये जीव, जिसका जहर हैं इतना कीमती
आपने शायद अब तक सांपों के बारे में सुना होगा कि वे जहरीले जानवर हैं जो किसी की भी जान ले सकते हैं। इनका जहर खरीदना भी काफी महंगा होता है और इसे उतारना भी मुश्किल होता है, लेकिन आज हम आपको सांप से भी बहुत छोटे जीव के बारे में बताएंगे जिसका जहर आपको करोड़पति बना सकता है। जिस जेहेर से इंसान भागता हैं अगर वो आपके हाथ लग जाए तो आपको पता चल जाएगा कि आपने बहुत बड़ी लॉटरी जीत ली है।
एक लीटर जहर से बनेंगे करोड़पति
जिस जानवर की हम चर्चा कर रहे हैं वह आपके घर के पास पाया जा सकता है, अमेज़न या अफ़्रीका के जंगलों में नहीं। यदि इसके डंक का तुरंत इलाज न किया जाए तो यह कभी-कभी घातक भी हो सकता है। इस खतरनाक जानवर, बिच्छू का जहर विश्व बाजार में 10 मिलियन डॉलर से अधिक में बिकता है। एक लीटर बिच्छू के जहर की कीमत 10,302,700 डॉलर है। भारतीय रुपये में, 85 करोड़ रुपये से अधिक।
2 मिलीलीटर तक जहर एक बिच्छू में मिलता हैं
एक बिच्छू का जहर लगभग 2 मिलीलीटर मापा जा सकता है। अगर एक बिच्छू भी जहर मिल जाए तो करोड़पति बनने की संभावना पर सोचा जा सकता हैं। आप शायद सोच रहे होंगे कि इतनी ऊंची कीमत पर बिच्छू का जहर खरीदने का क्या मतलब है। आपको बता दें कि एंटी वेनोम बनाने के अलावा इसका उपयोग माइएस्थेनिया ग्रेविस, इरीटेबल बोवल सिंड्रोम और ऑस्टियोअर्थराइटिस के इलाज के लिए भी किया जाता है। एक बार लैब में इसका पाउडर बन जाने के बाद इसे बेचा जाता है।