हिटलर से भी खतरनाक थी नाजी सेना की ये महिला, महिलाओं पर करती थी अत्याचार, कुत्तों से करवाती थी उल्टी... - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

हिटलर से भी खतरनाक थी नाजी सेना की ये महिला, महिलाओं पर करती थी अत्याचार, कुत्तों से करवाती थी उल्टी…

‘हिटलर’ ये नाम सुन आज भी कई लोगों को रोंगटे खड़े हो जाते है। जिस तरह हिटलर के राज में यहूदियों पर अत्याचार किया था। उसे कोई नहीं भूल सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हिटलर जितना खूंखार था, उतने ही खतरनाक हिटलर के साथी नाजी थे। शायद आपने पुरुषों की क्रुरता के किस्से सुने होंगे लेकिन क्या आपकों पता है कि हिटलर की टीम में महिला भी थी। जिसे सबसे क्रूर महिला नाजी सैनिक के तौर पर जाना जाता था?

hitler 069

स्कूल छोड़, खेती करना शुरू

निर्दयी महिला की बात करे तो वो एक जर्मन थी और नाजी सेना का हिस्सा थी। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही क्रूरता की सारी हदें पार करना शुरू कर दिया था। उनके बारे में बताए तो नाजी सेना की खूंखार महिला का नाम इरमा था। उनका जन्म 1923 में हुआ था। वहीं, जब वे महज 13 साल की थी, तब उनकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं, इस घटना के बाद इरमा को पता चला कि उनके पिता का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था। वहीं, उन्हें स्कूल में भी काफी प्रताड़ित किया जाता था। उनके पास इतनी हिम्मत नहीं थी कि वे किसी को जवाब दे सके। इससे तंग आकर उन्होंने टीनएज में स्कूल छोड़ दिया और पैसे कमाने के लिए खेती करने लगी। और फिर एक दुकान में काम करने लगीं।

Untitled Project 3 10

ऐसे बनी नाजी सेना की हिस्सा

समय यूं ही बितता गया और जब वो 19 साल की हुईं, तो उन्हें हिटलर के सिद्धांत इतने पसंद आए, इसके बाद वो नाजी सेना में शामिल हो गई। बता दें, उन्हें रेवन्सब्रक कॉन्सेंट्रेशन कैंप में गार्ड के तौर पर तैनात किया गया जहां वो महिला कैदियों की निगरानी किया करती थीं। एक साल बाद, 1943 में, ग्रेस को ऑश्विट्ज़ Auschwitz भेज दिया गया जहां नाजियों का सबसे बड़ा और सबसे कुख्यात कॉन्सेंट्रेशन कैंप था। उनका काम देखकर सभी उनसे खुश थे, इसलिए उन्हें सीनीयर सुपरवाइजर (SS) के पद पर प्रमोट कर वहां भेजा गया। जो नाजियों के राज में महिलाओं को दी जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी पोस्ट थी। इतनी शक्ति मिलते ही, इरमा ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया था।

most feared nazi guard 1

कैदियों का करती थी रेप

बता दें, इरमा ने जैसे ही अपना चेहरा दिखाया उसके बाद से ही उन्हें ‘Hyena of Auschwitz’ या ‘Beautiful Beast’ के नाम से जाना जाता है। एक रिपोर्ट की माने तो जब भी किसी महिला को गैस चैंबर के लिए चुनना होता था, तो इरमा, सबसे खूबसूरत महिला को चुनती थी। वो खूबसूरत औरतों से चिढ़ा करती थी। वो उनके स्तनों पर वार कर उन्हें चोटिल किया करती थी। यही नहीं, वो यहूदी महिलाओं को पहरेदार बनाकर खुद जेल के अंदर घुस जाती थी और अन्य महिला कैदियों का रेप किया करती थी। कई बार वो कुत्तों से कैदियों के मुंह पर उल्टी करवाया करती थी और अपने नुकीले हील वाले बूट से उनके शरीर पर तब तक वाल करती थी, जब तक खून ना निकलने लगे। यहूदी वर्चुअल लाइब्रेरी के अनुसार इरमा के कमरे में कुछ लैंपशेड थे जो 3 मरे हुए कैदियों की चमड़ी से बने थे।

 

Bergen-Belsen 2

22 साल की उम्र में फांसी

1945 में इरमा समेत 45 नाजियों को ब्रिटिश सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। इरमा पर वॉर क्राइम के आरोप लगे जिसमें उसने खुद को बेगुनाह बताया पर चश्मदीदों की गहावी ने उसके सच को उजागर कर दिया। 13 दिसंबर 1945 को, सिर्फ 22 साल की उम्र में इरमा को फांसी की सजा दी गई। वो सबसे कम उम्र की महिला बनी, जिसे 20वीं सदी में ब्रिटिश कानून के अंतर्गत फांसी की सजा दी गई थी।

देखने वाली बात है कि, यहूदियों पर उस समय भी अत्याचार किये जाते थे और आज के समय में चल रहे फिलिस्तीनी और इजराइल के बीच, यहुदियों को भी खास एजेंडे के तहत निशाना बनाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।