Viral Video: पानी में डूबे रास्ते को पार करने का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा, वीडियो देख माथा चकरा जाएगा

Summary :

Viral Video: भारत के सड़कों की हालत आज तक किसी से छुपी नहीं है। बरसात के दिनों में तो सड़कों और गलियों की हालत बद से बदतर हो जाती है। (Viral Video) डामर की सड़कें भी बारिश में पिघलकर बहने लगती है। बारिश के समय सड़के नदियों में तब्दील हो जाती है, लोग पानी में तैरते नजर आते हैं। अगर पानी की निकासी का इंतजाम हो जाएं और कंक्रीट की पक्की सड़क बन जाएं तो ये सब नजारे देखने को नहीं मिलेंगे। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी कई वीडियो वायरल होती रहती है। हाल ही में भी एक वीडियो…

Viral Video: भारत के सड़कों की हालत आज तक किसी से छुपी नहीं है। बरसात के दिनों में तो सड़कों और गलियों की हालत बद से बदतर हो जाती है। (Viral Video) डामर की सड़कें भी बारिश में पिघलकर बहने लगती है। बारिश के समय सड़के नदियों में तब्दील हो जाती है, लोग पानी में तैरते नजर आते हैं। अगर पानी की निकासी का इंतजाम हो जाएं और कंक्रीट की पक्की सड़क बन जाएं तो ये सब नजारे देखने को नहीं मिलेंगे। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी कई वीडियो वायरल होती रहती है। हाल ही में भी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश की वजह से खराब सड़क को पार करने का शख्स ने गजब जुगाड़ खोज निकाला। वीडियो देखकर आपका दिमाग भी हिल जाएगा। चलिए वायरल वीडियो में क्या-क्या दिखा विस्तार से बताते हैं।

Viral Video में क्या दिखा ?

वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक गांव का रास्ता है, जो पूरी तरीके से पानी में डूबा हुआ है। सड़क पर कुछ ईंटें रखी हैं ताकि पैदल चलने वाले लोग इसपर चढ़कर जा सकें। पानी से भरे हुए सड़क में गड्ढों का भी पता नहीं चलता, इसलिए भाई साहब ने गजब का जुगाड़ लगाया है। शख्स खुद साइकिल का हैंडल पकड़कर, दिवार पर पेअर टीकाकार चलने लगा। सुपरहीरो कि तरह शख्स पानी में साइकिल लेकर खुद दिवार के सहारे सड़क पार करने लगा। शख्स का ये गजब जुगाड़ देख हर कोई हैरान है, मजेदार बात ये है कि साइकिल भी खली नहीं थी, बल्कि उसके ऊपर एक गठरी लदी हुई थी। उस शख्स ने ऐसा बैलेंस बनाया कि खुद को संभाला और साथ में गठरी से लदी हुई साइकिल भी संभाली। (Viral Video) वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

यहां देखें Viral Video:-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Smile Connection (@smile_connection_)

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @smile_connection_ नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘स्पाइडरमैन का भाई।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘हैकर है भाई हैकर।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘निंजा हथौड़ी अपने घर आया यार।’ चौथे यूजर ने लिखा ‘इंडिया वालो से कोई आगे हो सकता है क्या।’ पांचवे यूजर ने लिखा ‘बहुत खतरनाक है।’

 

Also Read: Viral Video: Stunt से चक्कर में मुंह के बल गिरा युवक, Reel बनाना पड़ा इतना महंगा देखकर दंग रह जाएंगे आप

Also Read: ट्रैकिंग करते हुए युवक के पीछे पड़ा बन्दर, किया कुछ ऐसा….देखें Viral Video

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।