गर्मियों में खपत से चीनी अर्थव्यवस्था की जीवन शक्ति देखें

बीजिंग, 13 जुलाई (आईएएनएस)। जुलाई आने के बाद चीन में गर्मियों में खपत तेजी से बढ़ रही है। 1 जुलाई को पूरे देश में 62 दिवसीय रेलवे ग्रीष्मकालीन परिवहन औपचारिक तौर पर शुरू हुआ।

राष्ट्रीय रेलवे समूह का अनुमान है कि गर्मियों की छुट्टियों में यात्री 1 अरब 1 करोड़ बार रेलवे से सैर-सपाटा करेंगे। औसत दैनिक यात्री संख्या 1 करोड़ 62 लाख 90 हजार बार होगी, जो इसी अवधि में एक नया रिकॉर्ड होगा।

उसी दिन नागरिक उड्डयन ग्रीष्मकालीन परिवहन भी शुरू हुआ। गर्मियों की छुट्टियों में नागरिक उड्डयन से यात्री संख्या 14 करोड़ 20 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

1 अरब 1 करोड़ बार यह जो सिर्फ एक संख्या नहीं है। इसका मतलब है कि हर दिन 1 करोड़ 60 लाख से ज़्यादा लोग अपने रास्ते पर हैं। इसका मतलब है कि अनगिनत परिवारों के सामान पैक करने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि तमाम स्नातकों के आदर्श का अनुसरण करने की आकांक्षा है।

पर्यटन प्लेटफोर्म के आंकड़ों के अनुसार “गर्मियों की यात्रा” से जुड़ी सर्च लोकप्रियता जून की तुलना में 238 प्रतिशत अधिक रही। “स्नातक यात्रा” से जुड़ी सर्च लोकप्रियता में जून से 175 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, “पारिवारिक यात्रा” से जुड़ी सर्च लोकप्रियता जून से 166 प्रतिशत ज्यादा है।

जब लोग इधर-उधर घूमते हैं, तो पैसा भी इधर-उधर घूमता है। इतना ज्यादा लोगों का परिवहन खानपान, होटल, पर्यटन स्थल, परिवहन और खुदरा समेत संपूर्ण उपभोक्ता श्रृंखला को जोड़ता है। इस साल की पहली छमाही में 31 करोड़ 30 लाख लोगों ने शांगहाई का दौरा किया। इससे पैदा सांस्कृतिक और पर्यटन उपभोग 5 खरब 43 अरब 32 करोड़ 60 लाख युआन रहा। जो कि पिछले साल की इसी अवधि से 17.6 प्रतिशत अधिक है।

गर्मियों की छुट्टी आने के बाद शांगहाई में करीब 200 सांस्कृतिक और कला प्रदर्शनियां उद्घाटित हुईं। यात्रियों के लिए सांस्कृतिक और पर्यटन संयुक्त टिकट 8 जुलाई को लॉन्च होने लगा। संयुक्त टिकट खरीदने के बाद पर्यटक 20 से ज्यादा संग्रहालय, पर्यटन स्थल और व्यापारिक जिले जा सकते हैं।

इससे साफ है कि उपभोक्ता उछाल के पीछे सरकारी नीति की सहायता है। 62 अरब 50 करोड़ युआन के राष्ट्रीय ट्रेड-इन सब्सिडी का तीसरा बैच गर्मियों की छुट्टियों में लांच हुआ। स्छ्वान प्रांतीय सरकार ने बुजुर्गों और बच्चों के लिए 3 करोड़ युआन के सांस्कृतिक और पर्यटन उपभोग वाउचर जारी किए।

च्यांगसू प्रांतीय सरकार ने गर्मियों में खपत बढ़ाने के लिए क्रमशः 34 करोड़ 50 लाख युआन के उपभोग वाउचर जारी किए। क्वांगतोंग प्रांत ने 23 विशेष पर्यटन लाइनें जारी कीं और 3 करोड़ युआन के सांस्कृतिक और पर्यटन उपभोग वाउचर भी जारी किए। वहीं, हनान प्रांत के क्वोयांग शहर में जारी उपभोग वाउचर में खाना खाने, फिल्म देखने और हानफू यानी पारंपरिक हान कपड़ा पहनने जैसे अनुभव शामिल हैं।

कुछ लोग कहते हैं कि गर्मियों में खर्च करना सिर्फ़ मौसमी है। लेकिन करीब से देखा जाए, तो यह नागरिकों की उपभोक्ता मांग के उन्नयन का एक छोटा सा रूप है। युवा लोग कंसर्ट के लिए किसी शहर का दौरा करना चाहते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के स्टडी टूर के लिए पैसा खर्च करना चाहते हैं। वहीं, बुजुर्ग लोग गर्मी से बचने के लिए पर्यटन ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं। हर चुनाव के पीछे जीवन की गुणवत्ता की चाहत होती है और आर्थिक नजरिए पर भरोसा होता है।

1 अरब से ज्यादा लोग अपने सड़क पर हैं। लाखों युआन के उपभोग वाउचर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं। इस गर्मियों में चीन में आर्थिक ऊष्मा केवल थर्मामीटर में ही नहीं दिखती, बल्कि हर आम लोगों की पर्यटन योजना, उपभोक्ता विकल्प और जीवन अपेक्षा में भी होती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।