इजरायल ने ईरान के शिया मस्जिद पर किया हमला, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Iran Shia Mosque Attack

Iran Shia Mosque Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में अब धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। 1 अप्रैल, मंगलवार सुबह उत्तर- पश्चिमी ईरान के जंजन शहर में हुए एक हवाई हमले में मशहूर शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

Iran Shia Mosque Attack: शिया मस्जिद पर हुआ हमला

AFP के अनुसार, सरकारी टेलीविज़न ने बताया कि ज़ंजन में ‘ग्रैंड हुसैनीया’ नाम की इमारत, जो शिया लोगों के इकट्ठा होने और शोक सभाओं के लिए एक हॉल है। जो सुबह हुए हमले के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। ज़ंजन, तेहरान से करीब 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है एक औद्योगिक प्रांतीय राजधानी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत के गुंबद और मीनारों के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

Iran Israel War: ईरान-इजरायल के बीच जबरदस्त टकराव

Iran Israel War
Iran Israel War (Source:Social Media)

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से संघर्ष और तेज हुआ है और इसका असर अब आम नागरिकों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। इज़रायल लगातार ये दावे कर रहा है कि उसके हमले का निशाना ईरान के सैन्य ठिकाने और हथियार बनाने से जुड़े केंद्र हैं। वहीं दूसरी तरफ ईरान भी भी हमले में जवाबी कार्रवाई कर रहा है। मिसाइल व ड्रोन हमलों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। दोनों देशों के बीच जबरदस्त टकराव चल रहा है।

US Airstrike: 2-3 हफ्ते के अंदर ख़त्म हो सकता है युद्ध

इस बीच अमेरिका की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका संघर्ष को सीमित रखने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में ट्रंप ने कहा कि 2-3 हफ्ते के अंदर युद्ध ख़त्म हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि हमारा जो मकसद था, वो पूरा हो गया है। हालांकि, इसके साथ ही अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर रणनीति भी बना रहा है।

Also Read: ‘2-3 हफ्तों में खत्म हो जाएगा युद्ध…’, जंग के बीच ट्रंप ने किया ऐलान, ईरान से लौटेगी अमेरिकी सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।