Moscow Ukrainian Attack: रूस और यूक्रेन के बीच 4 साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। इसी बीच गुरुवार को यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर बड़ा ड्रोन (Ukrainian Strike in Russia) हमला किया। रूस ने इसे पिछले दो वर्षों में राजधानी पर हुआ सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया है। इस हमले के बाद मॉस्को और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने बड़ी संख्या में ड्रोन भेजे थे। रूसी सेना का कहना है कि उसने देशभर में 555 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से लगभग 194 ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। वहीं रूसी अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि राजधानी के आसमान में करीब 180 ड्रोन मार गिराए गए। हमले के बाद कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सुरक्षा कारणों (Moscow Security Alert) से मॉस्को के प्रमुख हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानों को रोक दिया गया।
Moscow Drone Attack: मॉस्को की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना

यूक्रेन ने इस बार मॉस्को के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र कपोतन्या स्थित एक महत्वपूर्ण तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। यह वही रिफाइनरी है जिस पर कुछ दिन पहले भी हमला हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिफाइनरी के ऊपर काला धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ वीडियो में तेज धमाकों के बाद ईंधन टैंकों को नुकसान पहुंचने की भी जानकारी सामने आई। इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मॉस्को के अलावा रूस के रोस्तोव क्षेत्र में स्थित एक तेल भंडारण केंद्र पर भी हमला किया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद वहां आग लग गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करना पड़ा। इन घटनाओं के बाद रूस के कई हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। महत्वपूर्ण सैन्य और ऊर्जा प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
Moscow earlier this morning after Ukrainian attack in Russia. pic.twitter.com/8og9yDHCV0
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 18, 2026
Ukraine Attack on Russia: जेलेंस्की ने हमले को बताया उचित जवाब

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह रूस द्वारा यूक्रेन के शहरों और नागरिक इलाकों पर किए जा रहे हमलों का जवाब है। टेलीग्राम पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूस की उन सुविधाओं को निशाना बनाया है जो युद्ध को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं। उनके अनुसार यह कार्रवाई यूक्रेन की सुरक्षा के लिए जरूरी थी।
कब्जे वाले इलाकों में भी कार्रवाई
जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने केवल मॉस्को ही नहीं बल्कि रोस्तोव और उन यूक्रेनी क्षेत्रों में भी हमले किए हैं, जिन पर रूस का नियंत्रण है। उन्होंने दावा किया कि कई महत्वपूर्ण ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है। मॉस्को पर हुए इस बड़े ड्रोन हमले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को एक नया मोड़ दे दिया है। दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव और बढ़ गया है।
एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह के हमले आने वाले दिनों में युद्ध की दिशा और रणनीति को प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल रूस में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और पूरे देश में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।























