अनुष्का शर्मा ने शेयर की 'बेबी बंप' फ्लॉन्ट करती तस्वीर, विराट ने कहा- 'एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया' - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

अनुष्का शर्मा ने शेयर की ‘बेबी बंप’ फ्लॉन्ट करती तस्वीर, विराट ने कहा- ‘एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया’

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बीते रविवार को अपनी बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बीते रविवार को अपनी बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर हाल ही में फैन्स के साथ शेयर की थी। सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट ने अपने माता-पिता बनने की न्यूज फैन्स के साथ साझा की थी। 
1600063931 anushka virat kohli
विराट और अनुष्का के फैन्स दोनों के जल्‍द माता-पिता बनने की खबर से उत्साहित हो गए हैं। हालांकि अपनी प्रेग्नेंसी को अनुष्का बहुत एन्‍ज्वॉय कर रही हैं। रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप वाली खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की।  सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आते ही वायरल हो गई है। अनुष्का की यह तस्वीर दोनों सेलेब्स के फैन्स को बहुत पसंद आ रही है। 
1600063760 virat anushka
अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। कहते हैं कि महिला अपना प्रेग्नेंसी पीरियड बहुत एन्‍ज्वॉय करती हैं और अनुष्का की यह तस्वीर देखकर साफ पता चल रहा है कि वह इस समय को किस तरह से मना रही हैं। अनुष्का ने तस्वीर के साथ एक खूबसूरत कैप्‍शन भी लिखा है और फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। अनुष्का ने लिखा, इससे ज्यादा सच और सुखद एहसास कुछ भी नहीं है कि आपके अंदर एक नए जीवन का निर्माण हो रहा है। आपको इस पर कोई कंट्रोल नहीं होता तो वास्तव में क्या है?

इस पर भारतीय टीम के कप्तान और एक्ट्रेस के पति विराट कोहली ने भी अपना रिएक्शन दिया। फैंस को विराट का रिएक्शन बहुत पसंद आ रहा है। विराट कोहली ने लिखा, इस एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया है।
1600063456 virat kohli
अनुष्का और विराट ने जब यह गुड न्यूज शेयर नहीं की थी तभी उनके प्रशसंक यह अंदाजा लगा रहे थे कि जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि कुछ दिनों के बाद नन्हे मेहमान के आने की खबर दोनों ने फैन्स के साथ शेयर कर दी। अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज बताते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है। 

11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधे थे। फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म अनुष्का ने शादी के बाद की थी। इस फिल्म में शाहरूख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। हालांकि अनुष्का अब एक्टिंग के साथ-साथ अपना प्रोडक्‍शन हाउस पर भी ध्यान देती हैं। अपने प्रोडक्‍शन हाउस से अनुष्का शर्मा ने कई सीरीज लॉन्च की हैं। 
1600063622 anushka virat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।