बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल सुशांत सुसाइड केस में रिया मुख्य बिंदु हैं। वैसे रिया के अलावा भी कई सारे ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया पर सुशांत के फैन्स का निशाना बन रहे हैं। इस लिस्ट में टॉप पर मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट का भी है। रिया ने महेश भट्ट के साथ फिल्म ‘जलेबी’ में काम किया है। अब उस फिल्म के प्रमोशन के वक्त का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
जिंदगीभर सिंगल रहने की बोली थी बात
इस पुराने वायरल वीडियो में रिया प्यार के बारे में कुछ बात करती दिखाई दे रही हैं और इस सिर्फ रिया ही नहीं बल्कि महेश भट्ट भी हैं। वीडियो में रिया कहती हैं प्यार में 1 या डेढ़ साल बाद लोग एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं या बदलने लगते हैं। लेकिन प्यार को लेकर उनका नजरिया काफी गहरा हो गया, यह काफी रियल हो गया है। रिया कहती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि शायद मैं जीवनभर सिंगल ही रहने वाली हूं।
यहां देखिये वीडियो
रिया,महेश भट्ट को काफी मानती हैं
बता दें कि सुशांत सिंह केस में रिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कई सारी नई बातें सामने आ चुकी हैं। इसमें रिया की कॉल डिटेल भी सामने आई जिसमें महेश भट्ट के बीच कई बार बातचीत दर्ज है। बताया जा रहा है रिया महेश भट्ट के काफी करीब हैं और अदाकारा उनसे खूब सलाह लेती थीं। खैर, अब तो इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।