श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज तड़के सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद नौ गांवों में जोरदार तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि नौगाम शोपियां में आज तड़के आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स,जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक संयुक्त खोज अभियान शुरू किया। इस क्षेत्र में आने जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि यह अभियान जैपोरा,ताकिपोरा, चाकूरा, रत्नीपोरा,प्रताबपोरा,वांगम, मंतरीबुग,रनिपोरा और दांगम में चलाया जा रहा है। इन गांवों में आने जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा तलाशी अभियान को पांच और गांवों तक बढ़ाया गया है।