Petrol-Diesel Price : दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर, जानें आपके शहर के रेट - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

Petrol-Diesel Price : दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर, जानें आपके शहर के रेट

दिल्ली में गत दो दिसंबर को वैट में कमी किए जाने के कारण पेट्रोल की कीमतें करीब आठ रुपए प्रति लीटर कम हुआ था और उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की है। आज लगातार 33 वें दिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही। दिल्ली में गत दो दिसंबर को वैट में कमी किए जाने के कारण पेट्रोल की कीमतें करीब आठ रुपए प्रति लीटर कम हुआ था और उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।
सिगांपुर में आज कारोबार की शुरूआत बढ़त के साथ हुयी। लंदन ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 73.36 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.53 प्रतिशत बढ़कर 69.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपए तथा 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। 
इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की थी। दिल्ली सरकार ने भी पेट्रोल पंप मालिकों के बढ़ते दबाव में पेट्रोल पर वैट में 30 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की जिससे आज दिल्ली में पेट्रोल 8.56 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया। 
डीजल पर वैट में कोई कमी नहीं की गयी जिसके कारण यह पिछले दिवस के स्तर पर ही है। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर प्रदेश और हरियाणा द्वारा वैट कम किए जाने से पेट्रोल और डीजल दिल्ली से सस्ता हो गया था जिसके कारण राजधानी में इसकी बिक्री पर काफी असर पर रहा था। इसके कारण डीलरों ने सरकार पर वैट कम करने का दबाव बनाया था।
घरेलू बाजार में 33 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे :-
शहर का नाम  पेट्रोल (रुपये/लीटर)  (डीजल रुपये/लीटर) 
दिल्ली            95.41                            86.67 
मुंबई             109.98                           94.14 
चेन्नई             101.40                           91.43 
कोलकाता    104.67                            89.79 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।