सरसों का तेल ज्यादातर लोगों की रसोई में दिख जाएगा। कई सारे लोग ऐसे हैं तो सरसों के तेल को सिर्फ खाना बनाने वाला तेल ही समझते हैं,लेकिन सरसों का तेल केवल खाना बनाने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इस तेल से शरीर की कई छोटी-बड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं सरसों के तेल के इस्तेमाल करने के कुछ विभिन्न तरीकों के बारे में। तो आइए जानते हैं कि भोजन बनाने में प्रयोग किया जाने वाला यह तेल आपको किस तरह फायदा पहुंचा सकता है।
1.बॉडी पेन में राहत
50 मिलीलीटर सरसों के तेल में 5 ग्राम कपूर मिलाकर मालिश करने से दर्द में राहत मिलती है।
2.जूं से छुटकारा
25 मिलीलीटर नींबू का रस और 20 मिलीलीटर सरसों के तेल को मिलाकर लगाने से जूं खत्म हो जाती है।
3.आंखों की केयर
सरसों के तेल की सिर पर मालिश करने से आंखों की केयर होती है।
4.पैरों की सूजन
सेंधानमक में सरसों का तेल लगाकर गर्म कर लें। रात के समय इस तेल को पैरों पर लगाकर सोने और इसके साथ ही मौजे पहन कर सो जाने से पैरों की सूजन खत्म हो जाती है।
5.सिर दर्द में राहत
सिर के जिस तरफ भी दर्द होता है। नाक के उस नुथने में 8 बंूद सरसों का तेल डालकर या सूंधने से सिर दर्द में जल्द राहत मिल जाती है। ऐसा लगातार 5 दिनों तक करना चाहिए।
6.कफ में राहत
सरसों के तेल में सेंधानमक मिलाकर छाती पर मलने से कफ आसानी से बाहर निकल जाता है साथ ही खांसी कम हो जाती है।
7.निमोनिया में लाभ
सरसों के तेल में कपूर और तारपीन का तेल मिलाकर रोगी के सीने पर मलने से निमोनिया रोग में लाभ मिलता है।
8.दांतो की परेशानी दूर करे
हल्दी को बारीक पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर रोजाना रात को सोने से पहले दांत और मसूढ़ों पर मलें। ऐसा करने से दांत एंव मसूढ़ों के सभी रोग दूर होंगे।