कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ अपने नए प्रॉजेक्ट ‘बॉब बिस्बास’ की घोषणा की थी। फिल्म मनमर्जियां में सभी का दिल जीतने वाले अभिषेक का ये नई प्रोजेक्ट एक सस्पेंस थ्रिलर होगा, जिसमे अभिषेक एक सीरियस किरदार में नजर आएंगे।
अभिषेक बच्चन भी अपने पिता अमिताभ की तरह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले सेलिब्रिटी है और अक्सर अपने मजेदार पोस्ट्स के लिए सुर्खियां बटोरते है। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी।
जी हां, अभिषेक अपने ट्वीट को लेकर एक बार फिर सुर्ख़ियों में आये। अभिषेक ने ट्वीट करके फैंस को बताया कि वो जल्द सभी को एक सरप्राइज देने वाले है। अभिषेक के इस ट्वीट से हर किसी को यही लगा कि शायद उन्हें घर सेकंड बेबी आने वाला है।
अभिषेक ने अपने ट्वीट में लिखा , ‘दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है। जुड़े रहें!!’ फैंस ने अभिषेक के ट्वीट पर कमेंट करके लिखा कि क्या वो एक बार फिर पापा बनने वाले है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि शायद बच्चन फैमिली में जल्द नए सदस्य की एंट्री होने जा रही है।
कुछ यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि आराध्या को भाई मिलने वाला है। हालांकि अभिषेक ने ऐसी कोई खबर सोशल मीडिया पर नहीं दी और उन्होंने इसके बाद अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म झुंड का टीजर शेयर किया।
अब फैंस इस बात को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज़ है कि क्या अभिषेक सच में कोई नया सरप्राइज़ देने वाले है या फिर वो झुंड के टीज़र की ही बात कर रहे थे। इस टीज़र को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लाइक (थम्सअप) का सिंबल बनाया है।