लुधियाना-एस.ए.एस नगर : जालंधर के पादरी एंथनी के 6 करोड़ 66 लाख रूपए खुदबुर्द करने के मामले में आज पुलिस स्टेट क्राइम सैल द्वारा गिरफतार किए गए खाकी वर्दीधारी एएसआई जोगिंद्र सिंह, राजप्रीत सिंह और दिलबाग सिंह को अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने एएसआई जोगिंद्र सिंह और राजप्रीत सिंह को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वही दिलबाग सिंह, सुरिंद्र पाल, मोहम्मद शकील, निर्मल सिंह और अमरीक सिंह आदि को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने का फरमान सुनाया है। अदालत द्वारा उक्त आरोपियों से बरामद किए गए 4 करोड़ 53 लाख और 50 हजार भी अदालत में पेश किए गए।
अगर पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करने से ना हटा तो भारत बंद कर देंगा पानी- गडकरी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालंधर के पादरी एंथनी मेडासरी की गायब हुई 6 करोड़ से अधिक रकम में 2 करोड़, 39 लाख और 50 हजार रूपए अलग-अलग दोषियों से अलग-अलग जिलों में बरामद हुई है। इन बरामद रकम में से एक करोड़ रूपए मानसा के निरनल सिंह से बरामद हुए। वह अभी तक गिरफतार नहीं हो सका जबकि 40 लाख रूपए पातड़ा के सुरिंद्र पाल और 20 लाख रूपए पटियाला के मोहम्मद शकील से मिले।
इसी प्रकार 30 लाख रूपए मानसा के हैड कोंसटेबल अमरीक सिंह, 30 लाख रूपए संगरूर के दविंद्र कुमार से और 18 लाख रूपए संगरूर के संजीव कुमार से बरामद किए गए। उक्त बरामदगी केरल पुलिस द्वारा गिरफतार किए गए एएसआई राजप्रीत सिंह और जुगिंद्र सिंह से हुई पूछताछ के उपरांत बरामदगी हुई है।
एसआईटी चीफ पी.के सिन्हा जो स्वयं आरोपियों को रिमांड में लेकर हर एंगल से पूछताछ कर रहे है, की इस लूट में और कौन-कौन लोग शािमल है। आईजी ने कहा कि रिमांड के दौरान एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएंगा और लूट की साजिश में जो भी लोग शामिल होंगे, उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा।
– सुनीलराय कामरेड