शादी एक ऐसा खास रिश्ता है जिसमें सिर्फ दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार को जोड़ कर एक नए परिवार में बनता है। अगर हम आम आदमी की शादी की बात करने तो वह अपनी शादी के लिए एक सिमित बजट बनाता है जिससे की उसका पूरा यह प्रोग्राम अच्छे से हो सके।
अगर हम बॉलीवुड की शादियों की बात करें तो स्टार्स ने अपनी शादी में हजारों या लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रूपए खर्च करे हुए हैं। बॉलीवुड के स्टार्स की शादी की ज्वेलरी से लेकर शादी के जोड़े तक हर चीज महंगी होती है।
आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ शादियों के बारे में बातएंगे जो बहुत ही रॉयल तरीके से हुई थी। इन शादियों में जमकर पैसा खर्च किया गया था। चलिए जानते हैं बॉलीवुड में किस स्टार की शादी सबसे मंहगी हुई थी।
1.रितेश देशमुख और जेनेलिया
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया का 2012 में रितेश देशमुख ने महाराष्ट्रीयन शैली में शादी की थी दोनों ही अपनी इस शादी से बेहद खुश हैं जेनेलिया एक ईसाई धर्म से इसलिए उन्होंने चर्च में भी शादी की थी जिसे बड़ी धूम-धाम से उन्होंने सेलिब्रेट किया था।
जेनेलिया और रितेश देशमुख ने अपनी शादी में करीब 25 करोड रुपए खर्च किए थे यह बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी मानी जाती है।
2.अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। बच्चन परिवार ने शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ऐश्वर्या की साड़ी से लेकर ज्वेलरी, सबकी कीमत करोड़ों में थी।
अभिषेक बच्चन ने एश्वर्या राय से धूमधाम से शादी की थी उनकी शादी बहुत ही बड़ी और आलीशान तरीके से की गई थी उन्होंने अपनी शादी में करीब छह करोड़ रुपए खर्च किए थे अभिषेक बच्चन की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी अभिषेक बच्चन की शादी में अंबानी को भी निमंत्रण दिया गया था।
3.राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की साल 2009 में रॉयल शादी हुई थी। जैसा कि हम सभी जानते हैं राज कुंद्रा एक सफल और अमीर बिजनेसमैन हैं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का जिन्होंने अपनी शादी ग्रैंड हयात होटल में की थी इस तरह उन्होंने अपनी शादी में कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे जो सबसे महंगी शादियों में दूसरे नंबर पर आती है।
डेकोरेशन के अलावा शिल्पा की हीरों और एमरल्ड से बनी ज्वेलरी पर सबसे ज्यादा पैसे खर्च हुए थे। उस वक्त हर कोई शिल्पा की ज्वेलरी देखकर हैरान रह गया था। खबरों की मानें तो शिल्पा की इंगेजमेंट रिंग 5 करोड़ की है। इनकी शादी बहुत भव्य थी। इसलिए इनकी शादी की गिनती बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी में होती है।
4.विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा
बॉलीवुड एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा की शादी साल 2010 में हुई थी। विवेक बॉलीवुड में भले ही सफल नहीं हों लेकिन उनकी शादी ब्लॉकबस्टर रही थी। इनकी शादी अल्वा फार्महाउस में संपन्न हुई थी। बता दें यह फार्महाउस प्रियंका के पिता और पूर्व राजनीतिज्ञ जीवराज अल्वा का है।
इनकी शादी की भी गिनती बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में की जाती है। इन दोनों की शादी का कार्ड देखकर लोग बहुत हैरान हुए थे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विवेक और प्रियंका किसी राजा-रानी से कम नहीं लग रहे हैं। यह शादी भी काफी शाही तरीके से संपन्न हुई थी।