पत्नी साक्षी ने लॉकडाउन में धोनी की घास की कटाई करती हुई तस्वीर की शेयर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

पत्नी साक्षी ने लॉकडाउन में धोनी की घास की कटाई करती हुई तस्वीर की शेयर

29 मार्च से आईपीएल 2020 शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया। इस समय 21 दिनों का लॉकडाउन देश में लगा हुआ है जो 14 अप्रैल

29 मार्च से आईपीएल 2020 शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया। इस समय 21 दिनों का लॉकडाउन देश में लगा हुआ है जो 14 अप्रैल को समाप्त होगा। हालांकि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से अभी आईपीएल का होना मुश्किल है। ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि टी-20 विश्व कप को अगर आईसीसी इसका आयोज़न नवंबर के बाद करता है तो आईपीएल अक्टूबर-नवंबर में खेला जा सकता है। 
1586503638 ipl 2020
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट मैदान में आईपीएल के स्थगित होने के कारण वापसी भी रुक गयी।सोशल मीडिया पर इसी बीच धोनी की एक तस्वीर सामने है जिसमें वह घास काटते दिखाई दे रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में सभी खिलाड़ी परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। हालांकि अपने फैंस के साथ वह सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए हैं। 
1586503722 mahendra singh dhoni
महेंद्र सिंह धोनी का नाम उन खिलाड़ियों की सूचि में आता है जो सोशल मीडिया पर बेहद कम सक्रीय होते हैं। वैसे तो सोशल मीडिया पर माही की पत्नी साक्षी धोनी एक्टिव रहती हैं। अक्सर देखा गया है कि अपने घर, धोनी और बेटी जीवा की तस्वीरें और वीडियो साक्षी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। इसी दौरान धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साक्षी ने पोस्ट करके बताया कि लॉकडाउन में माही कैसे अपना समय निकाल रहे हैं।
1586503480 sakshi dhoni
महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर साक्षी धोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है। धोनी गार्डन में घास काटते हुए इस तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। रांची वाले फार्म हाउस में इस तस्वीर में धोनी बाइक गैराज के सामने मैदान की घास की कटाई करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि घास काटने वाली मशीन से धोनी घास की कटाई कर रहे हैं। बता दें की फैंस अपने सोशल मीडिया अकॉउंटस पर साक्षी की इस इंस्टा स्टोरी को पोस्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर धोनी की बेटी जीवा का वीडियो इससे पहले सामने आया था और इसमें हाउस हेल्प की मदद जीवा धोनी गार्डन साफ करने में करती दिखाई दे रही हैं। जीवा का झाड़ू लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

View this post on Instagram

Ziva learning to keep her surroundings clean 👌👍

A post shared by MS Dhoni (@msdhoni7781_fans_page) on

महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफइनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना  पड़ा था। उसके बाद कोई भी इंटरनेशनल मैच धोनी ने नहीं खेला। आईपीएल में धोनी के खेलने की फैंस बेसब्री से इंतजार थे। चेन्नई सुपर किंग्स की ट्रेनिंग कैंप में टीम ने प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी थी जिसमें धोनी भी प्रैक्टिस करते आए थे। लेकिन ट्रेनिंग को बीच में कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दी गयी थी।
1586504175 dhoni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।