देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।खेत-खलिहान,ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा,किसानों,गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएँ और लड़ाई है।
आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है। pic.twitter.com/XWA2goMjG8
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 2, 2021
लालू ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खेत-खलिहान, गैर-बराबरी, अशिक्षा,किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के लिए हमारी साझा चिंताएं और लड़ाई है। आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है।’’ लालू ने बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 2, 2021
अखिलेश यादव ने भी बैठक की तस्वीरों को ट्वीट किया है। दोनों दलों के सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यह बैठक हुई। इससे पहले अखिलेश लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने गए थे।