पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक अभूतपूर्व हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें एक अधिकारी सहित 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि देश उनका बलिदान कभी नहीं भूलेगा।
हमारे भाइयों को श्रद्धांजलि।
हमारे लिए आपने सर्वस्व निछावर कर दिया।
ये बलिदान हम कभी नहीं भूलेंगे। pic.twitter.com/GU63As8wEV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 22, 2020
गांधी ने ट्वीट किया ‘‘हमारे भाइयों को श्रद्धांजलि। हमारे लिए आपने सर्वस्व निछावर कर दिया। ये बलिदान हम कभी नहीं भूलेंगे।’’ इसके साथ ही उन्होंने चीन सीमा पर शहादत देने वाले देश के वीर सपूतों की अंतिम यात्रा का वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उमड़ भारी भीड़ अपने बहादुर सैनिकों की शहादत को सलाम करते हुए उनको आखिरी विदाई दे रही है।