पिछले महीने 11 मार्च को रिलीज़ हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता मिली थी। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने विवेक अग्निहोत्री को देश के मोस्ट वांटेड डायरेक्टर्स की लीग में पहुंचा दिया है। निर्देशक के ऊपर ‘फाइल्स’ को फ्रेंचाइजी में बदलने का दबाव जबरदस्त है। हालांकि, विवेक बहुत क्लियर हैं। उन्होंने शुरुआत से ही ‘फाइल्स’ एक ट्रायलॉजी के रूप में देखा है। पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’ फिर ‘द कश्मीर फाइल्स’ और अब विवेक ने अपनी अगली फिल्म का नाम रिवील कर दिया है।
आपको बता दें, विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा कर दिया है। अब विवेक ‘द दिल्ली फाइल्स’ लेकर आ रहे हैं। बता दें, विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, “मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्यार दिया। पिछले 4 सालो से हमने पूरी ईमानदारी के साथ इस फिल्म को बनाया है। हो सकता है कि मैंने आपके टीएल को स्पैम कर दिया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना जरुरी है। मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का समय आ गया है।“
वहीं इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक और ट्वीट कर अपनी आने वाली फिल्म की जानकारी शेयर की। और साथ ही विवेक ने अपनी फिल्म का नाम बताते हुए लिखा, ‘द दिल्ली फाइल्स’।
I thank all the people who owned #TheKashmirFiles. For last 4 yrs we worked very hard with utmost honesty & sincerity. I may have spammed your TL but it’s important to make people aware of the GENOCIDE & injustice done to Kashmiri Hindus.
It’s time for me to work on a new film. pic.twitter.com/ruSdnzRRmP
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 15, 2022
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है, कि फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ में दिल्ली क्राइम की सच्ची घटनाओं की कहानी बताई जाएगी। क्योंकि कुछ समय पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की जानकारी देते हुए ट्वीट भी किया था। औऱ उस ट्वीट में विवेक ने लिखा था, “सच्चाई को छुपाना, न्याय को नकारना और मानव जीवन का कोई मूल्य नहीं हमारे लोकतंत्र पर कलंक हैं। ‘द दिल्ली फाइल्स’ में सबसे बोल्ड और हमारे समय की एक दिल दहला देने वाली कहानी को उजागर किया जाएगा। जल्द ही हिंदी और पंजाबी में शूटिंग शुरू होगी।“