बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बेहद की खूबसूरत है बिल्कुल ठीक वैसे ही उनकी बहन शमिता शेट्टी भी लाजवाब है। इन दोनों बहनो को अकसर साथ में देखा जाता है। ये शेट्टी सिस्टर्स कमाल की डांसर्स भी है। ऐसे मे अब इनका एक डांसिंग वीडियो ज़बरदस्त वायरल हो रहा है।
अपने ठूमकों से यूपी बिहार लूट लेने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी वीडियो से फैंस का खूब एंटरटेनमेंट करती हैं। अब शमिता ने एक वीडियो शेयर किया है उसे शिल्पा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।
बता दें कि इस वीडियो में शिल्पा और शमिता शम्मी कपूर के ‘गाने बदन पे सितारे लपेटे हुए’ पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों बहने एक दूसरे का हाथ पकड़े झूम रही हैं और हंस भी रही हैं। फैंस को दोनों बहनों की ये मस्ती काफी पसंद आ रही है और वो इस वीडियो पर ढेरो कमेंट कर रहे हैं। बता दे इस वीडियो को अभी तक 11 लाख 85 हज़ार से भी ज़्यादा बार देखा जा चूका है।
फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो में दोनों बहने जमकर मस्ती करती नजर आ रही है।