Delhi में झमाझम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, UP-Bihar में बढ़ेगी गर्मी; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: मार्च का महीना अपने साथ मौसम के कई रंग लेकर आया। शुरुआत में पसीने छुड़ाने वाली गर्मी, तो अब बारिश की बौछारें। उत्तर भारत में मौसम का मिज़ाज मिला-जुला है। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है, जिसका सीधा असर दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Heavy Rain Alert
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फ़िलहाल दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली हुई है। 24 मार्च से दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम हो जाएगी।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम मिज़ाज मिला-जुला रहने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी होगी, हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने के कारण दोपहर की गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। IMD के जिला-स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में आज अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा। फ़िलहाल बारिश और आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं है।

Bihar Weather

Heavy Rain Alert
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। कल जहां बारिश के कारण मौसम ठंडा और सुहावना हो गया था, वहीं अब तापमान में बढ़ोतरी का दौर धुरु हो गया है। मौसम विभाग ने बिहार में 24 मार्च से 28 मार्च के दौरान फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam 23 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 30°C 16°C
भोपाल 33°C 21°C
शिमला 18°C 08°C
मुंबई 32°C 27°C
रांची 28°C 19°C
जयपुर 29°C 19°C
चेन्नई 32°C 26°C
नैनीताल 20°C 11°C
पटना 31°C 20°C
लखनऊ 30°C 19°C
कोलकाता 30°C 22°C

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल के उबाल में तपी दुनिया, जंग के बीच 60% तक उछाल दर्ज, वैश्विक बाजार में उथल-पथल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।