Bigg Boss के ग्रैंड फिनाले से पहले Abhishek Malhan हुए हॉस्पिटल में भर्ती, बहन Prerna ने दी अपडेट - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

Bigg Boss के ग्रैंड फिनाले से पहले Abhishek Malhan हुए हॉस्पिटल में भर्ती, बहन Prerna ने दी अपडेट

अब फुकरा इंसान के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फुकरा इंसान के साथ फिनाले से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद उनके फैंस को ज़ोर का झटका लगेगा। प्रेरणा मल्हान जो की अपने भाई की तरह ही एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ी जानकारी शेयर की।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अपने आखिरी पड़ाव पर है। आज इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा और किसी एक कंटेस्टेंट को फाइनली ये ट्रॉफी मिल जाएगी। यानी आज की लड़ाई के बाद किसी एक को बिग बॉस विनर का खिताब मिल जाएगा। पूरा इंडिया इस वक्त ये कयास लगा रहा है कि आखिर कौन इस बार शो का विजेता होगा। वैसे इस बार ट्रॉफी की लड़ाई 2 कंटेस्टेंट के बीच ही देखने को मिल रही है। सबको लगता है या तो फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान इस शो को जीतेंगे या फिर एलवीश यादव। ये दोनों दोस्त एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। 
1691993314 327098773 1130643837620782 1240508371693515355 n
वहीं, अब फुकरा इंसान के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फुकरा इंसान के साथ फिनाले से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद उनके फैंस को ज़ोर का झटका लगेगा। आपको बता दें, कुछ देर पहले खुद अभिषेक की बहन प्रेरणा ने फैंस को ये बैड न्यूज़ दी है। प्रेरणा मल्हान जो की अपने भाई की तरह ही एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ी जानकारी शेयर की। उनके पोस्ट को देखकर फैंस भी घबरा गए और अभिषेक के लिए प्रार्थना करने लगे। 
1691993136 366562418 1331771847421396 5746302945295661907 n
दरअसल, प्रेरणा ने अब अभिषेक की हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “बस अभी पता चला है कि अभिषेक की तबीयत ठीक नहीं है और शायद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तो आज रात वो आप लोगों के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उसने हमें पूरे सीजन लगातार एंटरटेन किया है। अब भगवान से उसके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करें।”
1691993653 135790968 455284312129625 3257275356662821123 n
प्रेरणा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिषेक के फैंस टेंशन में आ गए हैं। सबको अब डर सताने लगा है कि कहीं उनकी ये बिगड़ी तबियत उनकी हार का कारण न बन जाए। दरअसल, अभिषेक ने इस सीजन की शुरुवात से ही काफी अच्छा गेम खेला है। वो घर में काफी एक्टिव दिखे हैं, साथ ही उनकी पर्सनालिटी और उनके ऑरा को फैंस ने काफी पसंद किया है। ऐसी में सभी फैंस चाहते हैं कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी फुकरा इंसान के हाथ ही लगे।  
1691993667 274228717 988009352141533 4618732702320857442 n
वहीं, फुकरा इंसान की तबियत लगातार खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। बीते कई दिनों से उनकी हालत ठीक नहीं है इसकी वजह से उनका गेम भी एफेक्ट होता नज़र आ रहा है। आपको बता दें, हाल ही में अभिषेक के हाथ पर ड्रिप चढ़ी थी। वो शो के बीच में गायब दिखे थे और जब वो शो में दुबारा लौटे तो उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई नज़र आ रही थी। इसके बाद उन्हें टास्क खत्म होने पर वापस मेडिकल रूम जाते हुए देखा गया था। अब देखना होगा कि फिनाले तक अभिषेक ठीक हो पाएंगे या नहीं। ऐसे में फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।