बीते बुधवार शाम को भारतीय फैशन इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का गोवा में उनके घर में निधन हो गया। 59 साल के वेंडेल रॉड्रिक्स के निधन से केवल फैशन इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी हिल गई है। साल 2014 में फैशन में योगदान के लिए वेंडेल रॉड्रिक्स को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में भी नजर आए थे। कई बार उन्होंने सामाजिक मुद्दों और पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं।
डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्हें अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण जैसे मशहूर अभिनेत्रियों को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाने के लिए भी जाना जाता था। बॉलीवुड के कई नामी चेहरों के साथ वेंडेल ने काम किया था। इस सूची में दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का और कंगला तक कई फिल्मी सितारों का नाम जुड़ा हुआ है। चलिए हम आपको उन्हीं फिल्मी सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने वेंडेल रॉड्रिक्स के साथ काम किया।
अनुष्का शर्मा
रॉड्रिक्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की खोच 18 साल की उम्र में की थी। इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा ने उनके लिए मॉडलिंग भी की थी और रॉड्रिक्स के फैशन शो में वह शोस्टॉपर भी बनी थी। अनुष्का शर्मा ने इंडस्ट्री में आने का श्रेय वेंडेल को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंगलोर से मुंबई जाने के लिए वेंडेल ने ही उन्हें प्रोत्साहित किया।
दीपिका पादुकोण
वेंडेल ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को देखा और उन्हें रनवे पर फीचर करने के लिए चुना और इतना ही नहीं उन्होंने निर्देशक फराह खान से अपनी फिल्म ओम शांति ओम के लिए दीपिका को लेने की सिफारिश भी की। वेंडेल ने मलाइका अरोड़ा जो कि फराह खान की करीबी दोस्त हैं उनके पास गए और दीपिका पादुकोण को फिल्म में लेने की सिफारिश की थी।
कंगना रनौत
मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में वेंडेल और कंगना दोनों ने काम किया था। फिल्म में वेंडेल रॉड्रिक्स की शोस्टॉपर की तौर पर कंगना रनौत ने काम किया था। डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के साथ कई बड़े शो कंगना रनौत ने किए थे।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने जैसे ही वेंडेल के निधन के बारे में सुना तो उन्होंने अपना दुख सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त किया। दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त थे। मलाइका ने डिजाइनर वेंडेल की आत्मकथा द ग्रीन रूम में भी काम किया था। वह लक्मे फैशन वीक के साथ कई बड़े फैशन शोज में डिजाइनर का प्रतिनिधित्व करती थीं।
डायना पेंटी
कॉकटेल अभिनेत्री ने भी एक मॉडल के रूप में अपना कैरियर डिजाइनर वेंडेल के साथ ही शुरु किया था। वेंडेल के एक शो के लिए शो स्टॉपर बनी थी।
एवलिन शर्मा
अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने बॉलीवुड में पहचान फिल्म ये जवानी है दीवानी से बनाई है। डिजाइनर वेंडेल के लिए एवलिन ने शोस्टॉपर भी बनी थी।