बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं। दीपिका खुद से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। लेकिन बेहद शांत स्वभाव की दिखने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने बचपन के दिनों में बहुत ज्यादा शरारती थी। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने स्कूल के दिनों की याद को ताजा करते हुए अपनी रिपोर्ट कार्ड की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिस पर उनकी टीचर द्घारा लिखे गए रीमार्क नजर आ रहे हैं। मजे की बात दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी इन रिपोर्ट कार्ड पर मस्तीभरा कमेंट किया है।
इधर देखें तीन रिपोर्ट कार्ड की तस्वीरें…
दीपिका की पहली स्कूल रिमार्क की तस्वीर में उनकी टीचर ने लिखा है। दीपिका क्लास में बहुत ज्यादा बातें करती हैं। वहीं इस तस्वीर पर पति रणवीर सिंह ने कमेंट किया, ट्रबल मेकर।
रिपोर्ट कार्ड की दूसरी तस्वीर में लिखा हुआ है दीपिका को इंस्ट्रक्शन्स फॉलो करने चाहिए। इस पर रणवीर सिंह ने दीपिका से मजे लेते हुए कमेंट किया हां टीचर मैं सहमत हूं।
दीपिकी की तीसरी और आखिरी रिपोर्ट कार्ड की तस्वीर में लिखा है। दीपिका दिन में सपने देखती हैं। इस पर रणवीर ने कहा मन बादलों में है।
बता दें की फैंस भी दीपिका के इन रिमार्क वाले स्कूल कार्ड्स को देखकर बहुत खुश हो रहे हैं साथ ही इस रिमार्क कार्ड को सब बहुत पसंद कर रहे हैं।
वैसे दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। साथ ही जरूरी मुद्दे पर अपनी राय देना हो या फिर किसी दूसरे के चेहरे पर हंसी लनी हो ये काम ये दोनों बखूबी करते हैं। फिलहाल ये बॉलीवुड कपल कबीर खान की फिल्म 83 पर काम कर रहे हैं।
इस फिल्म के अलवा दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। यह फिल्म ऐसिड अटैक पीड़िता की कहानी पर आधारित है। फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज होगी।