बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कही जाने वाली श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन आज भी वो अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। एक्ट्रेस को आज भी याद कर उनके चाहने वालो की आंखें नम हो जाती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मों के साथ-साथ बेहतरीन डांस के लिए भी जानी जाती थीं। ऐसे में सुपरस्टार श्रीदेवी की आज 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर गूगल में उन्हें बड़े ही खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया हैं। जो अब तेजी से वायरल हो रहा हैं।
दरअसल 13 अगस्त 1963 को मद्रास में जन्मी श्रीदेवी को आज 60 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर गूगल ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया और एक खास डूडल भी बनाया, जो गूगल के सर्च इंजन पर श्रीदेवी की प्यारी सी पिक्चर के रूप में दिख रहा है।
बता दे की श्री अम्मा यांगर अय्यापन यानी श्रीदेवी का जन्मदिन गूगल बेहद खास अंदाज में मना रहा है। दरअसल गूगल के सर्च इंजन पर श्रीदेवी की प्यारी सी तस्वीर बनी हुई है। जिसमें वो डांस के पोज में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके चारो ओर सिनेमा की एक खास झलक दिखाई दे रही है। जिसमें श्रीदेवी उनकी सुपरहिट फिल्म नागिन के पोज में दिखाई दे रही हैं।
बता दे की श्रीदेवी बॉलीवुड की उन दिग्गज एक्ट्रेसेस में से कही जाती थी जिन्होंने इंडस्ट्री को बहुत कम ही फ्लॉप फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस की अधिकांस फिल्में पर्दे पर सुपर-डुपर हिट रहती थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने डांस के मूव्स और एक्सप्रेशन से भी लाखों लोगों को अपना दीवाना बना देती थी। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में दी हैं जिनमें मिस्टर इंडिया, चालबाज, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग का जादू कुछ इस कदर चलाया था की आज भी लोग उनके दीवाने हुए रहते हैं। 24 फरवरी 2018, ये वो दिन था जिस दिन श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दुबई में बाथ टब में डूबने की वजह से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। जिसने सभी को हैरान कर दिया था। बता दे की बता दे की एक्ट्रेस का यूं अचानक छोड़ कर चले जाना फैंस के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था। हालांकि श्रीदेवी के मौत के इतने दिनों के बाद भी आज भी फैंस उन्हें याद कर भावुक हो उठते हैं।