करीना कपूर के छोटे बेटे जहांगीर का जबसे जन्म हुआ है वह सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। जेह के जन्म के बाद से करीना ने उनकी एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी। वह अपने बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखना चाहती थीं। हाल ही में करीना ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने छोटे लाडले जेह का चेहरा दिखा दिया है। जेह आज 6 महीने का हो गया है। जेह के 6 महीना का होने पर करीना ने एक तस्वीर शेयर की है।
करीना कपूर खान इन दिनों अपने और एक्टर पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ मस्ती करते हुए नजर आई हैं। वहीं अब हाल ही में उन्होंने खुद की जहांगीर के साथ एक बहुत ही क्यूट फोटो शेयर करते हुए उसे 6 मंथ बर्थडे की बधाई दी है।
इस फोटो को करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि,आपको हमेशा प्यार, खुशी और साहस, 6 महीने मुबारक हो मेरी जिंदगी। इसके साथ करीना ने कैप्शन में दिल वाली इमोजी भी बनाई है। फोटो में करीना ने बड़े ही प्यार से जेह को गोद में पकड़ा हुआ है। और जेह ने अपनी आंखे बंद किए हुए दिखाई दे रहा हैं। करीना ने इसमें ब्लैक और पिंक बिकिनी पहनी हुई है।
करीना के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इमोजी पोस्ट की। वहीं ईशा अग्रवाल ने लिखा- सो क्यूट। जेह की क्यूटनेस के फैंस दीवाने हो गए हैं। एक फैन ने कमेंट किया- Awww बहुत क्यूट। वहीं दूसरे ने लिखा- प्यार।