मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहते हैं मनोज मुंतशिर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहते हैं मनोज मुंतशिर

मनोज मुंतशिर रानी अहिल्याबाई होल्कर पर बायोपिक फिल्म बनाना चाहते हैं इसके लिए प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उनकी पहली पसंद है। मनोज मुंतशिर का कहना है कि रानी अहिल्याबाई के किरदार को निभाने में जो काबिलियत चाहिए वह सभी प्रियंका चोपड़ा में है।

 बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही हॉलीवुड चली गई हो लेकिन उनकी एक्टिंग को पसंद करने वाले अभी तक भारत में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सालों लम्बे करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं, जिन्होंने फैंस को दीवाना बना दिया है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ग्लैमरस लड़की से लेकर कैरेक्टर किरदार तक निभाए हैं।
1622617465 priyanka chopra (1)
उनकी अदाकारी से प्रभावित होकर राइटर मनोज मुंतशिर ने मीडिया को बताया है कि वो रानी अहिल्याबाई होल्कर पर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं और इसमें वो देसी गर्ल को कास्ट करना चाहते हैं। मनोज मुंतशिर ने बताया है कि रानी अहिल्याबाई के किरदार के लिए जो आग, पैशन और आत्मविश्वास चाहिए वो प्रियंका में ही है।
1622617385 jpg
हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी तक मनोज मुंतशिर ने प्रियंका चोपड़ा से चर्चा नहीं की है। महामारी की वजह से प्रियंका चोपड़ा फिलहाल भारत से बाहर है। जानकारी के अनुसार फिल्म के स्क्रिप्ट और डायलॉग पर काम किया जा रहा है। 
रानी अहिल्याबाई होल्कर पर बन रही फिल्म साल 2021 के अंत तक फ्लोर पर आ सकती है। मनोज मुंतशिर इन दिनों अपनी टीम के साथ मिलकर फिल्म की कहानी और डायलॉग्स पर काम कर रहे हैं। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट क्या होगी, अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
1622617431 priyanka chopra kl d
अहिल्याबाई होल्कर मालवा साम्राज्य, इन्दौर की महाराणी थी। उनका जन्म 31 मई 1725 को ग्राम चौंढी में हुआ था। 1754 में उनके पति खांडेराव होलकर कुम्भार के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। पारंपरिक प्रथा के अनुसार उन पर सती होने का दबाव डाला गया परंतु उन्होंने इस प्रथा का विरोध किया। जिसके बाद उनके ससुर और बेटे का भी स्वर्गवास हो गया। ऐसे में दुश्मनों की नजर मालवा इंदौर के सिंहासन पर थी। इस कारण रानी अहिल्याबाई ने मालवा का शासन संभाला। इतिहास की माने तो उन्होंने अपने शासनकाल में बहुत से विकास कार्य करवाए जिसमें बांध, घाट, तालाब और लोगों के जरूरत की कई आवश्यकताएं शामिल थी। इस दौरान उन्होंने कई धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया और पुराने धार्मिक स्थलों का विकास भी करवाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।