तैमूर अली खान के सामने saif ali khan और करीना कपूर को भला कौन पूछता है। छोटे से जनाब जहां भी जाते हैं फैंस की लाइन खुद बे खुद ही लग जाती है। लेकिन अभी-अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। ये फोटो हमारे नन्हे से तैमूर की स्माइली फोटो की तरह ही है। बहुत से लोगों को लग रहा है कि तैमूर साहब ही हैं। अब कंफ्यूज तो होना बनता है।
ये फोटो इतनी प्यारी है और सैफ अली खान का नाम जो जुड़ा है। लेकिन बता दें कि यह प्यारी सी तस्वीर saif ali khan के बचपन की है। इसके साथ ही तैमूर के फोटो को जोड़ देने पर कोई खास फर्क समझ में नहीं आया है। फोटो वायरल होते ही इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
आज पुरानी तस्वीर आई सामने
आज एक पुरानी तस्वीर सामने आई है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में सैफ अली खान परफेक्ट दिख रहे हैं। लंबे-लंबे बाल इनके मासूम चेहरे पर मस्त लग रहा है। इससे इनकी क्यूटनेस और बढ़ जा रही है। फोटो में saif ali khan कुर्सी की सीट पर खड़े हैं।
इसी बीच वह किसी चीज को देखकर हंस रहे हैं तभी इनकी मुस्कान को कैमरे में कैद कर लिया गया है। एक तरफ जहां इनके बेटे तैमूर की चर्चा जोरो पर है तो वहीं इनकी फोटो ने चर्चा को और तेज कर दिया है। इस तस्वीर को देखकर आज करीना कपूर कुछ ज्याद ही खुश हो गई होंगी। वैसे saif ali khan की ये तस्वीर आपको भी बेहद पसंद आई होगी।
https://www.instagram.com/p/BpWZTzJjvxV/?utm_source=ig_embed
पापा नहीं बल्कि ऐसे बुलाते हैं तैमूर सैफ अली खान को
इन दिनों saif ali khan फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान सैफ ने फिल्म से जुड़ी कई बातें बताई लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने अपने बेटे तैमूर के बारे में बात की। सैफ ने बताया कि तैमूर धीरे धीरे बोलना सीख रहे हैं। अब तो वो अब्बा, हाय, बाय और दादा जैसे शब्द भी बोलने लगे हैं।
आगे saif ali khan ने कहा कि तैमूर उन्हें पापा या डैडी नहीं बल्कि सर कहकर बुलाते हैं। दरअसल तैमूर की नैनी मुझे सर कहकर बुलाती है तो उन्हें सर बुलाता देख तैमूर भी मुझे पापा नहीं बल्कि सर बुलाने लगे हैं। मैं अपना ज्यादातर वक्त अपने बेटे तैमूर के साथ बिताना पसंद करता हूं। हां वो अब शैतान हो रहा हैं लेकिन मुझे खुशी है कि तैमूर को मीडिया में अभी से ही काफी पॉपुलारिटी मिल रही है।
https://www.instagram.com/p/BpWODtKHhL0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control