Anupama Spoiler Alert : रजनी से बदला लेकर अनुपमा लेगी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला, कहानी में आएगा तूफानी ट्विस्ट

Anupama Spoiler 4 Feb 2026

Anupama Spoiler 4 Feb 2026: स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ में हाल ही में रजनी ने अपनी पोल खुलने के बाद खुद को बेहाल कर लिया है। रजनी अब अनुपमा के सामने माफी मांगती नजर आई, पर अनुपमा इस बार उसे माफ नहीं करेगी।

Anupama Spoiler 4 Feb 2026: चॉल वालों की माफी, लेकिन अनुपमा का बड़ा फैसला

Anupama Spoiler 4 Feb 2026
Anupama Spoiler 4 Feb 2026 ( Source : Social Media )

रजनी के सच के बाद चॉल के लोग भी अपनी गलती मानते हैं। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चॉलवाले अनुपमा से माफी मांगेंगे और उसे फिर से चॉल में रहने की जगह देने की बात करेंगे।

लेकिन कहानी यहीं नया मोड़ लेती है। अनुपमा इस बार चॉल में वापस जाने से साफ इनकार कर देगी। वह कहेगी कि अब वह पीछे नहीं, बल्कि आगे बढ़ना चाहती है। यह फैसला अनुपमा की जिंदगी का सबसे बड़ा कदम साबित होने वाला है।

Anupamaa Upcoming Twist: अहमदाबाद वापसी और शाह परिवार का स्वागत

Anupamaa Upcoming Twist
Anupamaa Upcoming Twist ( Source : Social Media )

चॉल छोड़ने के बाद अनुपमा अहमदाबाद जाने का फैसला लेती है। वहां शाह परिवार उसका भव्य स्वागत करेगा। बापूजी अनुपमा को देखकर इमोशनल हो जाएंगे और पूरे घर में खुशी का माहौल नजर आएगा। अनुपमा का यह कदम दिखाता है कि वह अब खुद के लिए जीना सीख चुकी है। वह पुराने दर्द को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करना चाहती है।

Anupamaa Written Update: रजनी की कहानी होगी खत्म

Anupamaa Written Update
Anupamaa Written Update ( Source : Social Media )

अहमदाबाद पहुंचते ही रजनी की कहानी धीरे-धीरे शो से खत्म हो जाएगी। अब अनुपमा और रजनी की दोस्ती का चैप्टर पूरी तरह बंद हो जाएगा। फैंस जरूर इस जोड़ी को मिस करेंगे, लेकिन मेकर्स कहानी को आगे बढ़ाने के लिए यह बड़ा फैसला लेने वाले हैं।

Anupamaa vs Rajni: वसुंधरा फिर संभालेगी घर की कमान

Anupamaa vs Rajni
Anupamaa vs Rajni ( Source : Social Media )

शो में एक बार फिर वसुंधरा कोठारी हाउस पर राज करती नजर आएगी। इस बार वह गौतम और माही के लिए मुश्किलें खड़ी करेगी। वसुंधरा को एहसास हो जाएगा कि ये दोनों कभी उसके अपने नहीं हो सकते, जिसके बाद घर में नए झगड़े शुरू होंगे।

Anupamaa Biggest Twist Ever: राही बनेगी अनुपमा के लिए नई चुनौती

Anupamaa Biggest Twist Ever
Anupamaa Biggest Twist Ever ( Source : Social Media )

कहानी में एक और अहम ट्विस्ट राही से जुड़ा होगा। राही अपनी मां अनुपमा के सामने एक ऐसा फैसला रखेगी, जिससे नई मुश्किल खड़ी हो जाएगी। राही परिवार शुरू करने से इनकार कर देगी, और यही बात अनुपमा के लिए बड़ा चैलेंज बन जाएगी। मां-बेटी के रिश्ते में भी इमोशनल टकराव देखने को मिलेगा।

Anupamaa Political Entry: राजनीति में कदम रखेगी अनुपमा?

Anupamaa Political Entry
Anupamaa Political Entry ( Source : Social Media )

शो में चर्चा है कि रजनी के जाने के बाद मुंबई की एक पार्टी अनुपमा को अप्रोच कर सकती है। अनुपमा को चुनाव लड़ने का ऑफर मिलेगा और वह राजनीति में हाथ आजमाती नजर आएगी। अगर ऐसा होता है, तो अनुपमा रातों-रात एक बड़ा नाम बन सकती है।

Read More: ‘Dhurandhar 2 ’ टीज़र पर फैंस का जबरदस्त गुस्सा! 7 सेकंड में वायरल हुए रिएक्शन, बोले -“कट गया सबका”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।