Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 3: 20 फरवरी के दिन बॉक्स ऑफिस पर दो कमाल की फिल्मों ने दस्तक दी. अलग-अलग जॉनर की इन फिल्मों ने एक साथ सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब लुभाया. एक तरफ तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ और दूसरी और मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’. लेकिन इन दोनों ही फिल्मों ने वैसी कमाई नहीं की है, जैसी की इनसे उम्मीद लगाई जा रही थी.
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्राम फिल्म है. तापसी पन्नू फिल्म में वकील के रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म में उनके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा सभी अपने किरदारों में न्याय के लिए लड़ते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे में 1 करोड़ रुपये कमाए. तो वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 1.6 करोड़ रुपये का था. लेकिन इसी बीच अब तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है.
Assi Box Office Collection: तीसरे दिन ‘दो दीवाने सहर में’ पर भारी पड़ी’अस्सी’

तापसी पन्नू की अस्सी ने दो दिन में 2.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने लगभग 4 करोड़ की नेट ओपनिंग वीकेंड के समय में की है. फिर तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 1.37 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. लेकिन बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई. कुल मिलाकर देखें तो फिल्म ने तीन दिन में टोटल कमाई 3.97 करोड़ रुपये की है.
Do Deewane Shehar Mein Box Office Collection: कैसा रहा दो दीवाने शहर में का प्रदर्शन

वहीं अगर बात करें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की हालिया रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की तो ये धीरे-धीरे कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है. sacnilk के शेयर किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक ‘दो दीवाने शहर में’ तीसरे दिन यानि कि रविवार को 1.31 करोड़ रुपये की कमाई क र चुकी है. अब तक अगर फिल्म का टोटल कलेक्शन देखें तो ये लगभग 4.06 करोड़ रुपये हो चुका है, जो कि अस्सी से ज्यादा है. लेकिन तीसरे दिन की कमाई के मामले में ये काफी पीछे हैं.
Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 3: दोनों फिल्मों में क्या है खास?

बता दें कि जहां सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ एक रोमांटिक लव स्टोरी है, वहीं तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. इस लिहाज से दर्शकों के पास दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों देखने का सुनहरा मौका है. हालांकि बॉक्स ऑफिस क्लेश होने की वजह से कई लोगों को ये समझ नहीं आ पा रहा है कि वो कौन सी फिल्म को देखें और कौन सी नहीं? ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों में से वो फिल्म कौन सी होगी जो कि दूसरी को पछाड़कर आगे बढ़ेगी.
Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स
















