Dhamaal 4 First Look Out: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन और कॉमेडी किंग रितेश देशमुख के फैंस के लिए एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सालों से दर्शकों को पेट पकड़कर हंसाने वाली मशहूर फिल्म ‘धमाल’ की चौथी कड़ी यानी ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े टकराव (Clash) से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट को अचानक बदल दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि अब यह फिल्म कब और किस वजह से रिलीज होने जा रही है।
Dhamaal 4 First Look Out: ‘चोरी और खजाना’- सोशल मीडिया पर छाए ‘धमाल 4’ के मजेदार पोस्टर्स

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के किरदारों के लुक जारी किए हैं। पोस्टर्स के साथ एक बहुत ही मजेदार लाइन लिखी गई है– “जहां खजाना होगा, वहां धमाल होगा। पीछा अब शुरू होता है।”
इन पोस्टर्स को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस बार भी फिल्म में खजाने की खोज होने वाली है। पुरानी फिल्मों की तरह इस बार भी पूरी स्टार कास्ट पैसों और खजाने के पीछे भागती हुई नजर आएगी। अजय देवगन के साथ-साथ बाकी कलाकारों के चेहरे के एक्सप्रेशन इतने मजेदार हैं कि इन्हें देखकर ही फैंस कह रहे हैं कि थिएटर्स में हंसी का तगड़ा डोज मिलने वाला है।
Dhamaal 4 Release Date: अब तय समय से पहले रिलीज होगी फिल्म? जानिए क्या है नया प्लान

इस फिल्म को लेकर जो सबसे बड़ी खबर आ रही है, वो इसकी रिलीज डेट से जुड़ी है। पहले चर्चा थी कि ‘धमाल 4’ को 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब फिल्मी गलियारों से खबर आ रही है कि मेकर्स इस फिल्म को एक हफ्ता पहले यानी 10 जुलाई को ही रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
बताया जा रही है कि 3 जुलाई को रिलीज होने वाली एक बड़ी फिल्म ‘अल्फा’ के बाद 10 जुलाई का हफ्ता बिल्कुल खाली था। मेकर्स को लगा कि इस खाली हफ्ते का फायदा उठाना चाहिए। इसलिए उन्होंने फिल्म को समय से पहले लाकर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने का मन बना लिया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसकी पक्की और आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
Dhamaal 4: पुरानी पलटन के साथ नए चेहरों की एंट्री, इस ईद पर होने वाला था धमाका

आपको बता दें कि अजय देवगन ने पिछले साल ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर फैंस को बताया था कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। तब उन्होंने कहा था कि यह फिल्म ‘ईद 2026’ के मौके पर आएगी। लेकिन अब रिलीज डेट को जुलाई में खिसकाया गया है और उसमें भी बदलाव देखने को मिल रहा है।
इस बार फिल्म की स्टार कास्ट बेहद तगड़ी है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे पुराने धुरंधर तो हंसी का तड़का लगाएंगे ही, साथ ही इस बार संजीदा शेख, अंजलि आनंद और उपेंद्र लिमये जैसे नए कलाकार भी इस पागलपन वाली रेस में शामिल होने जा रहे हैं।
Dhamal 4 Starcast: ‘धमाल 4’ में किस कलाकार का क्या रोल है?

-
अजय देवगन (Ajay Devgn): फिल्म में अजय देवगन इस पूरी पलटन के ‘लीडर’ और मास्टरमाइंड के रूप में नजर आएंगे। पोस्टर में वह हाथ में एक कंपास थामे और सिर पर साहसिक टोपी पहने दिख रहे हैं, जिससे साफ है कि खजाने का रास्ता ढूंढने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है।
-
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh): रितेश एक बार फिर अपने पुराने और चहेते किरदार ‘रॉय’ के रूप में वापसी कर रहे हैं। रॉय हमेशा की तरह अपनी स्मार्टनेस दिखाने की कोशिश करेगा, लेकिन हर बार किसी न किसी मुसीबत में फंस जाएगा।
-
अरशद वारसी (Arshad Warsi) और जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi): बॉलीवुड की यह सबसे आइकॉनिक भाइयों की जोड़ी यानी ‘आदि और मानव’ एक बार फिर दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार है। मानव (जावेद जाफरी) हमेशा की तरह अपनी मासूमियत और बेवकूफी से काम बिगाड़ेगा और आदि (अरशद वारसी) अपना सिर पीटता नजर आएगा।
-
संजय मिश्रा (Sanjay Mishra): संजय मिश्रा अपने सदाबहार किरदार ‘बाबू भाई’ के रूप में लौट रहे हैं। पोस्टर में वह मगरमच्छों से बचते हुए और अजीबोगरीब शक्लें बनाते हुए दिख रहे हैं, जिसका मतलब है कि उनके वन-लाइनर्स इस बार भी थिएटर्स में तालियां बटोरेंगे।
-
रवि किशन (Ravi Kishan): इस बार फिल्म में सबसे मजेदार एंट्री रवि किशन की हुई है। वह फिल्म में एक समुद्री डाकू (Pirate) के बेहद अनोखे और फनी रोल में नजर आने वाले हैं, जो खजाने की रेस में अजय देवगन की पलटन के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा।
-
संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता: ये तीनों अभिनेत्रियां इस बार इस पागलपन से भरी रेस में ‘ग्लैमर और ट्विस्ट’ का तड़का लगाएंगी। संजीदा और अंजलि भी इस खजाने को हथियाने के लिए लड़कों की टीम को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आने वाली हैं।



Download Android App
Download iOS App




