Kubbra Sait: कुब्रा सैत की सलाह – सोशल मीडिया के दबाव में मत आइए, खुद को अपनाइए

Kubbra Sait( Social Media)

Kubbra Sait: एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दिखने वाले परफेक्ट बॉडी स्टैंडर्ड्स पर अपनी बात रखते हुए बताया है कि किस तरह से सोशल मिडीया का दखल व्यक्तिगत जीवन में बढ़ गया है। साथ ही इस पर कुब्रा ने लोगों को सलाह भी दी है कि इन चीजों के लिए सोशल मीडिया को दोष देने के बजाय खुद के अंदर झांकना चाहिए।

Kubbra Sait: कुब्रा सैत की सलाह

Kubbra Sait
Kubbra Sait( Social Media)

इस विषय में कुब्रा कहती हैं, “असली समस्या सोशल मीडिया नहीं, बल्कि हमारी अपनी असुरक्षाएं हैं। अगर इंसान का आत्मविश्वास मजबूत हो, तो बाहर की चीजें उसे ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकती।” इसके अलावा उन्होंने अपनी बात करते बताया कि वे खुद को फिट रखने पर ध्यान देती हैं, लेकिन किसी तरह के बदलाव का सहारा नहीं लेतीं। हालांकि, वह यह भी मानती हैं कि हर किसी की अपनी पसंद होती है और ऐसे में हर किसी को चाहिए कि वे दूसरों को जज न करें।

सोशल मीडिया के दबाव में मत आइए

Kubbra Sait( Social Media)
Kubbra Sait( Social Media)

कुब्रा कहती हैं, “हर किसी की अपनी जर्नी होती है, अपनी पसंद होती है, इसलिए दूसरों को जज करने या उनसे खुद की तुलना करने की बजाय अपनी लाइफ और अपने सफर पर ध्यान दें।” इन सबके अलावा अपने करियर के बारे में बात करते हुए कुब्रा ने यह भी बताया कि मेहनत और अनुशासन उनके लिए बहुत जरूरी रहे हैं।

हालांकि मुंबई आना उनके लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट था, जिससे उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिला। फिलहाल अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी कुब्रा कहती हैं कि उन्हें अपने काम से उम्मीद से ज्यादा मिला है और इसके लिए वह बेहद शुक्रगुजार हैं।

Also Read: धर्म को लेकर विपरीत मानसिकता होने के बावजूद भी Kanika Sharma ने Sakib Saifi के साथ की शादी, जानें क्यों हुई थी कपल को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।