Nabil Gabol Statement After Dhurandhar 2: धुरंधर द रिवेंज ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से हर किसी को अपना दिवाना बना रखा है. खास तौर पर ये बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ ये एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है, जिससे ये पता चलता है कि दुनियाभर में दर्शक इस फिल्म के बेहतरीन एक्सपीरिएंस और एक्शन सीन्स के किस तरह दीवाने हो गए हैं.
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने एक इंडियन अंडरकवर जासूस जसकिरत सिंह रांघी के किरदार को बखूबी निभाया है और इसके बाद उनका दूसरा किरदार हमजा अली मजारी भी लोगों को काफी पसंद आया. लेकिन इस फिल्म में एक कैरेक्टर ऐसा भी था, जो कि हर एक मोड़ पर हमजा की मदद कर रहा था. अगर आप उसे नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं.
Nabil Gabol Statement After Dhurandhar 2: क्या है नबील गबोल का फिल्म से कनेक्शन?

क्या आपको फिल्म का एक किरदार जमील जमाली याद है? राकेश बेदी द्वारा निभाया गया ये किरदार लोगों को धुरंधर 2 के एंड में क्लाइमैक्स के तौर पर काफी पसंद आया है. क्योंकि इसमें आखिर में जाकर ये पता चलता है कि जमील जमाली भी एक भारतीय जासूस है, जो कि पिछले 45 साल से पाकिस्तान में रह रहा है. ऐसे में ये कहा जाता है कि यह किरदार पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल से प्रेरित था, जिन्हें धुरंधर फिल्म के बाद खूब शोहरत मिली और उन्होंने फिल्म के गाने पर रील भी बनाई थी.

लेकिन धुरंधर 2 के रिलीज होने के बाद से अब उनकी हर तरफ से फील्डिंग सेट हुई पड़ी है. क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि वो ‘घबराए हुए’ हैं और ‘छिपे हुए’ हैं, जिसकी वजह ये है कि धुरंधर 2 में उनसे प्रेरित किरदार एक भारतीय जासूस निकला. ऐसे में अब नेटिज़न्स ने उनको जमकर क्रिटीसाइज किया है की और उन पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
Nabil Gabol Statement After Dhurandhar 2: नबील गबोल ने दिया बड़ा बयान
इसी बीच अब नबील गबोल का एक नया वीडियो सामने आ रहा है जिसमें जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिल्म धुरंधर से खुश है, तो उन्होंने कहा कि नहीं मैं बिल्कुल भी खुश नहीं हूं. उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, ‘फिल्म में जमील जमाली का जो किरदार दिखाया है, वो हमारे ल्यारी का कल्चर नहीं है कि ल्यारी के अंदर आपको डिस्को नजर आएं. या हमारे यहां कोई बलौच पंजाबी बोल जाए. ल्यारी के कल्चर में मेरा एक दबंग रोल था, मतलब मैंने बड़े ही दबंग तरीके से ल्यारी में सियासत की है. लेकिन फिल्म में चापलूसी वाला एक किरदार दिखाया गया. तो वो रोल मेरे पर फिट बैठता नहीं है.’
ऐसे में इस वीडियो के वायरल होते ही अब लोगों ने भी उनको आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है. कई लोगों ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में ये कहा है कि एकटिंग जारी रऱखना किसी को पता नहीं चलना चाहिए कि आप इंडिया के जासूस हो, तो वहीं किसी ने लिखा कि पाकिस्तान में किसी को भी थोड़ी सी भनक नहीं लगनी चाहिए.
Nabil Gabol Statement After Dhurandhar 2: अपनी बात से मुकरे नबील गबोल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि धुरंधर 1 की रिलीज के बाद नबील गबोल हर जगह छाए हुए थे और खुलेआम दावा कर रहे थे कि फिल्म में उन्हीं से इन्सपायर होकर किरदार को दिखाया गया है. उनके अनुसार, जमील जमाली का किरदार स्पष्ट रूप से उन्हीं पर आधारित था, टीवी पर हो रही बहस से लेकर पाकिस्तानी मीडिया में लाइमलाइट बटोरने तक, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हर कोई इसे सुने, यहां तक कि उन्होंने इसे गर्व के तौर पर अपनाया.
लेकिन जैसे ही धुरंधर 2 रिलीज हुई, उसके बाद से नबील की लग गई. क्योंकि वो खुद को एक हिदुस्तानी जासूस कैसे बोल सकते हैं, इसी वजह से अब वो खुद को हर जगह जस्टिफाई करते हुए घुम रहे हैं.

अगर उन्हें अगले कुछ महीनों या शायद पूरी जिंदगी डर के साये में जीना पड़े तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी. नबील गबोल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता हैं. धुरंधर की रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में नबील शरमाते हुए कहते थे कि लोग उन्हें जमील जमाली कहने लगे हैं. लेकिन धुरंधर 2 के रिलीज होने के बाद से वो अचानक घबरा गए हैं और जोर देकर कह रहे हैं कि यह फिल्म उनके जीवन पर बिल्कुल भी आधारित नहीं है.

















